फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   3 men killed in road accident

फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर ईंटों भरी ट्रॉली का टायर फटा, टैक्टर पलटने से चालक समेत तीन की मौत

Mon, 14 Sep 2020 01:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 01:23 AM IST
विज्ञापन
3 men killed in road accident
ईंटों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी को सीधा करती जेसीबी । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
मिर्जापुर (शाहजहांपुर)। फर्रुखाबाद-मुरादाबाद स्टेट हाईवे पर ईंटों से भरी ट्रॉली का टायर अचानक फट गया। इससे टैक्टर असंतुलित होकर खाई में पलट गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ट्रॉली में ईंटों के ऊपर बैठे दो लोगों के नीचे कूद जाने से उनकी जान बच गई।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार बिहार का रहने वाला रवि मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव नूरपुर तरसौरा स्थित इंटरलॉकिंग ईंटें बनाने के प्लांट का ट्रैक्टर चलाता था। रविवार शाम वह प्लांट से ईंटें ट्रॉली में भरकर अमृतपुर गांव ले जा रहा था। उसके साथ ट्रैक्टर पर मिर्जापुर थाना क्षेत्र के गांव बहरिया निवासी वीरबहादुर का 17 वर्षीय बेटा अजीत कुमार और वहीं के राम रहीस का 16 वर्षीय बेटा राजकुमार टैक्टर पर बैठे थे। जबकि ट्रॉली में ईंटों के ऊपर बहरिया गांव के ही गोपी और अनूप बैठे थे। चारो प्लांट पर मजदूर हैं। शाम करीब सात बजे ट्रैक्टर मुरादाबाद-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर गांव सरैंया के समीप पहुंचा होगा। तभी अचानक ट्रॉली के पहिया का टायर फट गया। इससे टैक्टर असंतुलित होकर हाईवे से नीचे जाकर खाई में पलट गया। जिससे ड्राइवर समेत टैक्टर में बैठे तीनों लोग नीचे दब गए। हालांकि ट्रॉली नहीं पलटी। उसमें ईंटों के ऊपर बैठे गोपी और अनूप बाल-बाल बच गए। इस हादसे की सूचना मिलते ही मिर्जापुर पुलिस मौके पर जा पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से ट्रैक्टा के नीचे दबे लोगों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हुए। बाद में जेसीबी से ट्रैक्टर को उठाकर तीनों को बाहर निकाला गया। मगर जरीनपुर सीएचसी ले जाने पर तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। चालक बिहार का रहने वाला है। जिससे देर शाम तक परिवार का कोई व्यक्ति सीएचसी नहीं पहुंचा। बाकी दोनों मृतकों के परिजन सूचना मिलने के बाद जरीनपुर सीएचसी पहुंच गए, जिससे कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed