फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   271 religious places will be covered during the Lat Sahib procession.

Shahjahanpur News: लाट साहब के जुलूस के दौरान ढके जाएंगे 271 धार्मिकस्थल

Wed, 11 Feb 2026 11:25 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Feb 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
271 religious places will be covered during the Lat Sahib procession.
शाहजहांपुर। होली पर निकलने वाले लाट साहब के जुलूसों को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दीं हैं। बड़े और छोटे लाट साहब समेत शहर में निकलने वाले छोटे-छोटे जुलूसों के निकलने वाले रूट में आने वाले 271 धार्मिकस्थलों को तिरपाल से ढका जाएगा। इन स्थानों पर बैरिकेडिंग की जाएगी।
विज्ञापन

इस बार बड़े लाट साहब के जुलूस के लिए चौक कोतवाली क्षेत्र में 112 व सदर थाना क्षेत्र में 71 स्थानों को ढकने की व्यवस्था की गई है। इसकी निविदा प्रक्रिया भी हो गई है। इन धार्मिक स्थलों के आगे बैरिकेडिंग भी की जाएगी। इसके अलावा आरसी मिशन क्षेत्र में निकलने वाले छोटे लाट साहब के जुलूस में 58 धार्मिकस्थलों को ढकने का काम किया जाएगा। बाकी छोटे जुलूसों के लिए 30 धार्मिक स्थलों को चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन

--
लाट साहब के जुलूस में धार्मिक स्थलों को ढकने और बैरिकेडिंग की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो गई है। निगम के अधिकारी चिह्नित स्थानों का भ्रमण कर रहे हैं। जल्द ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- आशीष त्रिवेदी, चीफ इंजीनियर, निर्माण विभाग, नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed