फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2494 men got jobs in employment fairs... only 154 women were selected.

Shahjahanpur News: रोजगार मेलों में 2494 पुरुषों को मिली नौकरी...सिर्फ 154 महिलाएं चयनित

Fri, 14 Nov 2025 12:26 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Nov 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
2494 men got jobs in employment fairs... only 154 women were selected.
पलक
शाहजहांपुर। रोजगार मेलों में रोजगार पाने के मामले में महिलाएं, पुरुषों से काफी पीछे हैं। रोजगार मेलों के माध्यम से इस वित्तीय वर्ष में अब तक मात्र 154 महिलाओं को नौकरी मिली है। वहीं 2494 पुरुषों ने नौकरी पाई है। सामने आया है कि जागरूकता के अभाव के साथ ही गृह जनपद से बाहर और कम वेतन की नौकरी होने के कारण युवतियां कम रुचि लेती हैं।
विज्ञापन

सेवायोजन कार्यालय में कुल 52643 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। इनमें 38912 पुरुष और 13731 महिलाएं हैं। सेवायोजन विभाग को इस वित्तीय वर्ष में 39 रोजगार मेले लगाने का लक्ष्य दिया गया है। इसमें अब तक 20 मेले लगाए जा चुके हैं। एक महिला रोजगार मेला भी लगाया गया है। इसको आर्य महिला डिग्री कॉलेज में आयोजित किया गया था। यह महिलाओं के लिए कैंपस मेला था। अब तक लगाए गए कुल मेलों में 2648 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। 2494 पुरुषों तो 154 महिलाओं को नौकरी मिली है। मेलों में 328 महिलाओं के ही भाग लेने की बात सामने आई है। सामने आया है कि रोजगार मेलोंं में न्यूनतम वेतनमान 10200 और अधिकतम 26800 रुपये रहा।
विज्ञापन

--
काउंसलिंग के माध्यम से महिलाओं को किया जाता है जागरूक
अधिकारियों के मुताबिक महिलाओं को नौकरी के लिए जागरूक करने के लिए काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया जाता है। इसके साथ ही महिला कॉलेजों में भी रोजगार मेले का आयोजन कर उनको नौकरी के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। सेवायोजन विभाग पूरी तरह से ऑनलाइन हो गया है। अभ्यर्थी को पंजीकरण ऑनलाइन करना होता है। इसके बाद उसे लॉगइन आईडी मिल जाती है। इसके माध्यम से वह रोजगार संबंधित सभी जानकारी ऑनलाइन देख सकता है। कहां रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है, इसकी जानकारी भी पोर्टल पर रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
प्रतिभागियों से बात
रोजगार मेले में बाहर की कंपनियां साक्षात्कार के लिए आती हैं। नौकरी भी दूर-दूर शहर में लगती है। इसमें वेतन बहुत कम होता है। कम वेतन में बड़े शहरों में गुजारा नहीं हो सकता है।
- पलक
--
रोजगार मेले में नौकरी कांट्रैक्ट पर मिलती है। नौकरी मिल भी जाए तो कंपनी अपनी शर्त के आधार पर कभी भी नौकरी से बाहर कर सकती है। इसलिए युवा इन पर विश्वास नहीं करते हैं।

- इशिका
--
रोजगार मेले में महिलाओं की अपेक्षा पुरुष अधिक संख्या में प्रतिभाग करते हैं। अधिकतर महिला स्थानीय स्तर पर ही नौकरी करना चाहती हैं। इसकी वजह से इनकी संख्या कम रहती है। महिलाओं को जागरूक किया जाता है कि वे सेवायोजना कार्यालय में पंजीकरण कराएं।
- विजय सुधाकर सिंह, जिला सेवायोजन अधिकारी

पलक

पलक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed