फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   240 tonnes of weight was put on Garra bridge of Lucknow-Delhi highway

Shahjahanpur News: लखनऊ-दिल्ली हाईवे के गर्रा पुल पर डाला 240 टन वजन

Sat, 14 Jun 2025 12:39 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
240 tonnes of weight was put on Garra bridge of Lucknow-Delhi highway
लखनऊ-दिल्ली नेशनल हाईवे पर गर्रा नदी के पुल पर लोड ​टे​स्टिंग के लिए खड़े वाहन। संवाद
रोजा। लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर हरदोई बाइपास और बरेली मोड़ के बीच बने गर्रा नदी के नए पुल की लोड टेस्टिंग का काम शुक्रवार को भी जारी रहा। इसके तहत छह ट्रकों में पत्थर भरकर 240 टन वजन पुल पर डाला गया है। पुल पर वजन बढ़ाने का काम अगले तीन दिन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

गत बुधवार की शाम करीब छह बजे तीन ट्रकों में पत्थर व मिट्टी भरकर पुल के नीचे सेंटर पर बने स्पॉन पर 120 टन लोड डाला गया। इसी क्रम में बृहस्पतिवार शाम को भी पुल पर वजन बढ़ाया गया। शुक्रवार तक गर्रा पुल पर 240 टन वजनी छह ट्रक खड़े किए जा चुके हैं। आईआईटी दिल्ली से निर्देश आने के बाद पुल के ऊपर कुल 480 टन भार डालकर सेंसर से पुल की क्षमता और उसमें आए विचलन की माप की जाएगी।
विज्ञापन

एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर विवेक दुबे ने बताया कि पुल पर लगाए गए सेंसर के डेटा का विश्लेषण कर रही आईआईटी दिल्ली के विशेषज्ञों की टीम के निर्देशानुसार पुल पर भार बढ़ाया जाएगा। इस तरह पुल पर कुल 480 टन भार डालकर उसकी मजबूती परखी जाएगी। साइट इंजीनियर सुरजीत वर्मा ने बताया 20 जून तक सेंसर के डेटा को संस्तुति मिलने के बाद ही पुल को यातायात के लिए खोला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed