फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   23 people from both sides have been booked for fighting and firing in Nahil.

Shahjahanpur News: नाहिल में मारपीट और फायरिंग में दोनों पक्षों की ओर से 23 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 17 Feb 2026 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Feb 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
23 people from both sides have been booked for fighting and firing in Nahil.
पुवायां। गांव नाहिल में पुरानी रंजिश में मारपीट, धारदार हथियार चलने और फायरिंग के मामले में दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

एक पक्ष से वीरेंद्र कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 फरवरी को उनके भाई वकील शैलेंद्र शुक्ला बाइक से शाहजहांपुर जा रहे थे। रास्ते में अवनीश, राजेश, ज्ञानेश, अंकित, गोविंद, गोपाल, वकील शिवम शुक्ला, वकील राहुल ने शैलेंद्र को पीटकर गंभीर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपियों ने उनके घर में घुसकर आचमन, सतीशचंद्र, धीरेंद्र, जितेंद्र को भी घायल कर दिया। शिवम ने जान से मारने की नीयत से रायफल से फायरिंग कर दी, जिसमें वे लोग किसी तरह बच सके।
उधर दूसरे पक्ष से वकील राहुल शुक्ला ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 15 फरवरी को उनके चाचा रामप्रकाश दुकान पर बैठे थे। इस बीच गांव के ही शैलेंद्र शुक्ला, वीरेंद्र शुक्ला, जितेंद्र शुक्ला, धीरेंद्र शुक्ला, योगेंद्र शुक्ला, सतीशचंद्र शुक्ला, मिथलेश कुमारी, आचमन शुक्ला और सात अज्ञात लोग लाठी, डंडे, बांका, कांता, तमंचे लेकर दुकान के अंदर आकर गाली-गलौज करते हुए मुकदमों में राजीनामा करने के लिए कहने लगे।
विज्ञापन

मना करने पर चाचा पर जान से मारने की नीयत से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। शोर सुनकर वह मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उनके साथ ही गोविंद, वकील शिवम को भी घायल कर दिया। धीरेंद्र और शैलेंद्र ने जान से मारने की नीयत से तमंचों से फायरिंग भी की और शिवम का मोबाइल तोड़ दिया। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि दोनों ओर से रिपोर्ट दर्ज कर जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed