{"_id":"67d87286dbc9d190d50b0eec","slug":"2170-examiners-will-check-507580-answer-sheets-shahjahanpur-news-c-122-1-lkh1007-139737-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: 5,07,580 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे 2170 परीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: 5,07,580 उत्तर पुस्तिकाओं को जांचेंगे 2170 परीक्षक
Tue, 18 Mar 2025 12:35 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को राजकीय इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाएं उतारते कर्मचारी। संवाद
शाहजहांपुर। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं की खेप सोमवार को पहुंच गई है। जनपद को 507580 उत्तर पुस्तिकाओं का आवंटन किया गया है। इसके लिए बोर्ड से 2170 परीक्षक और 218 टोली नायक को नियुक्त किया गया है।
12 मार्च को बोर्ड परीक्षा खत्म होने के साथ ही मूल्यांकन की तैयारी शुरू हो गई थी। परिषद से इस बार एबी रिच कॉलेज, देवी प्रसाद कॉलेज में दसवीं और एसपी कॉलेज, धर्मानंद इंटर कॉलेज, जीआईसी, इस्लामिया कॉलेज में बारहवीं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया जाएगा। काॅपियों को जांचने के लिए परीक्षकों की नियुक्ति कर दी गई हैं। एबी रिच इंटर कॉलेज में हाईस्कूल की 174546, देवी प्रसाद इंटर कॉलेज में 168760 हाईस्कूल की कॉपियों को जांचा जाएगा। सरदार पटेल इंटर कॉलेज में 38992, धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में 42577, राजकीय इंटर कॉलेज में 41453 और इस्लामिया इंटर कॉलेज में 41252 इंटरमीडिएट की कॉपियों की जांच की जाएगी। जिला विद्यालय निरीक्षक हरिवंश कुमार ने बताया कि सोमवार से परीक्षकों ने ज्वाइन करना शुरू कर दिया है। पूरी सुरक्षा के बीच कॉपी जांची जाएंगी। किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होगा।