फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   भूख हड़ताल पर बैठे दो किसानों की हालत बिगड़ी

भूख हड़ताल पर बैठे दो किसानों की हालत बिगड़ी

Tue, 29 Jan 2019 06:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 06:34 PM IST
विज्ञापन
भूख हड़ताल पर बैठे दो किसानों की हालत बिगड़ी
भूख हड़ताल पर बैठे दो किसानों की हालत बिगड़ी
विज्ञापन


बंडा (शाहजहांपुर)। किसान मजदूर पार्टी के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अगुवाई में तीन दिन से भूख हड़ताल पर बैठे किसानों में दो की हालत मंगलवार को बिगड़ गई। किसानों ने निजी डॉक्टर को बुलाकर दोनों का उपचार कराया। बुधवार को किसान नेता वीएम सिंह भी भूख हड़ताल में शामिल होंगे।
किसान मजदूर पार्टी के बैनर तले बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की मांग को लेकर तीन दिन से चल रही भूख हड़ताल में कई किसान शामिल हैं। तीन दिन से बैठे श्रीकृष्ण वर्मा और देवेंद्र सिंह की हालत कमजोरी के कारण बिगड़ी तो मौके पर खलबली मच गई। किसानों ने निजी डॉक्टर को मौके पर बुलाकर दोनों का उपचार कराया। जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि संगठन के मुखिया वीएम सिंह को पूरे मामले की जानकारी दे दी गई है, वह बुधवार को मकसूदापुर आ रहे हैं और भूख हड़ताल में शामिल होंगे। अमरजीत ने आरोप लगाया कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी प्रशासन ने किसानों की सुध लेने की जरूरत नहीं समझी है, इससे किसानों ने भारी रोष है।
विज्ञापन

उधर मिल गेट के पास ही धरने पर बैठे भाकियू कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बजाज चीनी मिल के जीएम केन का पुतला दहन किया। जिला उपाध्यक्ष मंदीप सिंह और जिला सचिव कुलदीप सिंह ने कहा कि किसान भुखमरी के कगार पर है, बैंक आरसी काट रही हैं और मिल प्रबंधन बकाया गन्ना मूल्य भुगतान करने को तैयार नहीं है। इस मौके पर सोबरन सिंह चौहान, अरविंद कुमार, कुंदन सिंह, सतनाम सिंह, हरभजन सिंह, कामता प्रसाद मौर्य सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed