{"_id":"5a23f9f94f1c1b76678bf258","slug":"21512307193-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छूकर पहचानों में देवकी, कुर्सी दौड़ में सुमित जीते","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छूकर पहचानों में देवकी, कुर्सी दौड़ में सुमित जीते
Updated Sun, 03 Dec 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
बीएसए राकेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से विश्व विकलांगता दिवस पर रविवार को नेत्रहीन और मूक-बधिर बच्चों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बीएसए ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और विजेताओं को पुरस्कार बांटे।
रोटी गोदाम स्थित आवासीय रिसोर्स सेंटर पर हुए आयोजन में दृष्टिबाधित बच्चों की छूकर पहचानों प्रतियोगिता में देवकी ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय, देवाशीष ने तृतीय, सूंघकर पहचानों में सरस्वती ने पहला, खुशबू ने दूसरा और पप्पू ने तीसरा, अंत्याक्षरी में अंकित ने पहला, संध्या ने दूसरा, नाजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इसी तरह मूक-बधिर बच्चों की कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग में पूनम ने पहला, नीतू ने दूसरा, रोली ने तीसरा, बालक वर्ग में सुमित ने पहला, प्रतिज्ञान ने दूसरा, नैतिक ने तीसरा, सुलेख में अंशू ने प्रथम, सीमा ने द्वितीय, कृष्णा ने तृतीय, रंग भरो प्रतियोगिता में कृष्णा ने पहला, कुलदीप ने दूसरा, अंशू ने तीसरा, लेमन रेस में कुलदीप सिंह ने पहला, नंद किशोर ने दूसरा, कृष्णा ने तीसरा, बालिकाओं में अंशु ने प्रथम, खुशबू ने द्वितीय और शीतल ने तृतीय स्थान पाया।
जिला गाइड कैप्टन दपिंदर कौर के संचालन में हुए आयोजन में मुख्य अतिथि बीएसए राकेश कुमार ने विजेताओं को पुरस्कार बांटे। जिला समन्वयक समेकित शिक्षा सोहन शुक्ला ने आभार व्यक्त किया। आयोजन में वार्डन अंजली कटियार, दीपक गुप्ता, अमरीष सिंह, अभिषेक मिश्रा, विवेक सिंह, इमरान सईद खां, हरिओम दीक्षित आदि का योगदान रहा।