फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   देश हित में प्राण देकर त्याग की मिसाल बनीं इंदिरा

देश हित में प्राण देकर त्याग की मिसाल बनीं इंदिरा

Sun, 19 Nov 2017 06:50 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 06:50 PM IST
विज्ञापन
देश हित में प्राण देकर त्याग की मिसाल बनीं इंदिरा
शाहजहांपुर। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 100वी जयंती को कांग्रेसजनों ने स्मरणोत्सव के तौर पर मनाते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया। इस मौके पर टाउनहाल स्थित पार्टी कार्यालय राजीव भवन में हुई गोष्ठी में वक्ताओं ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि स्वार्थपरता की राजनीति के इस दौर में इंदिराजी का राष्ट्र हित में बलिदान वर्तमान राजनेताओं के लिए मिसाल है।
विज्ञापन

इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी ऐसी असाधारण नेता थीं। विरोधी दलों के मूर्धन्य नेता भी तुरंत कड़े फैसले लेने की उनकी क्षमता के कायल थे। पड़ोसी धर्म के निर्वाह के लिए बांग्लादेश को स्वतंत्र पहचान दी और राष्ट्रहित में बैंकों का राष्ट्रीयकरण किया। देश की एकता और अखंडता के लिए आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन ब्लू स्टार को अंजाम दिया, भले ही इसके लिए उन्हें अपनी कुर्बानी देनी पड़ी हो।
विज्ञापन

एआईसीसी सदस्य अशफाक उल्ला खां ने कहा कि आज की पीढ़ी का यह दुर्भाग्य है कि सत्ता के जरिये नफरत फैलाने वाला पर लगाम कसने के लिए वह हमारे बीच नहीं हैं। पूर्व शहर अध्यक्ष शाहिद अनवर कुरैशी ने कहा कि इंदिरा जी ने हमेशा समाज के दबे-कुचले वर्ग को ऊपर उठाने की कोशिश की और यदि वे जीवित होतीं तो देश की राजनीतिक तस्वीर दूसरी होती।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभ में पूर्व जिलाध्यक्ष दीक्षित के नेतृत्व में सभी कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मनोज त्रिपाठी के संचालन में हुई गोष्ठी में रजनीश गुप्ता, सावित्री शर्मा, राकेश मिश्रा, जगदीश कुशवाहा, अनूप वर्मा, फुरकान अहमद करैशी, इरफान हसन खां आदि ने विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed