फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   मूक-बधिरों ने रैली निकालकर मांगी रोजगार की गारंटी

मूक-बधिरों ने रैली निकालकर मांगी रोजगार की गारंटी

Mon, 18 Sep 2017 07:23 PM IST
Updated Mon, 18 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
मूक-बधिरों ने रैली निकालकर मांगी रोजगार की गारंटी
शाहजहांपुर। अंतर्राष्ट्रीय बधिर दिवस पर एसोसिएशन ऑफ द डेफ वेलफेयर से जुड़े मूक-बधिरों ने सोमवार को भारद्वाज कॉलोनी से कलक्ट्रेट तक रैली निकाल कर रोजगार की गारंटी समेत अन्य सुविधाओं की मांग कर धरना दिया। बाद में उनका शिष्टमंडल डीएम से मिला और उन्हें ज्ञापन देकर हस्तभाषा के जानकार के माध्यम से अपनी समस्याएं बताईं।
विज्ञापन

रैली के लिए जिले के विभिन्न स्थानों से आए मूक-बधिर भारद्वाज कॉलोनी में इकट्ठा हुए और वहां से उनका समूह मौन जुलूस के रूप में बैनर लेकर चल पड़ा। टाउनहाल और सदर बाजार चौराहा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे मूक-बधिरों ने वहीं पर धरना दिया। इस दौरान नारेबाजी के प्रयास में उन्होंने कातर अंदाज में आवाजें निकालनी शुरू कीं तो उन्हें देखने वालोें का वहां मजमा लग गया।
विज्ञापन

बाद में उनका शिष्टमंडल संस्था के महामंत्री अमन सक्सेना के नेतृत्व में बोलने-सुनने में सक्षम और संस्था से जुड़े हस्तभाषा के जानकार सैयद आरिस मियां को साथ लेकर डीएम से मिला और उनसे विभिन्न बिंदुओें पर वार्ता की। ज्ञापन में मूक-बधिरों को आधार कार्ड और विकलांग प्रमाण पत्र संयुक्त रूप से जारी करने, अलग शिक्षा नीति बनाने, रोजगार की गारंटी देने, संपत्ति विवाद के मामलों में सुरक्षा देने, सरकारी विभागोें में हस्तभाषा जानकारों की नियुक्ति किए जाने आदि मांगों का उल्लेख किया गया। रैली में संस्था के निदेशक रणधीर सिंह, मैमूना बेगम, रेखा सिंह, कनीज फात्मा, सुलेखा, धन देवी, अंजली सक्सेना, जूबी नाज, बबली, प्रीति गुप्ता आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed