{"_id":"598c58534f1c1b8e0d8b4a8a","slug":"21502369875-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल परिसर से खदेड़ दी गईं प्राइवेट एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल परिसर से खदेड़ दी गईं प्राइवेट एंबुलेंस
Updated Thu, 10 Aug 2017 06:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। अवैध रूप से जिला अस्पताल परिसर में खड़ी हो रहीं प्राइवेट एंबुलेंसों को बुधवार रात पुलिस ने खदेड़ दिया। एसडीएम सदर व सीओ सिटी के निर्देशन में पुलिस का डंडा एंबुलेंस चालकों पर चला तो एक साथ सभी अपने-अपने वाहनों को लेकर अस्पताल परिसर से बाहर हो गए। इस दौरान पुलिस की कुछ चालकों से नोकझोंक भी हुई। कुछ चालक टेंपो छोड़कर भाग गए। जिन्हें पुलिस ने लावारिस में दाखिल किया है।
जिला अस्पताल परिसर और गेट के पास प्राइवेट एंबुलेंस खड़ी न हों इसके लिए चालकों को स्पष्ट निर्देश हैं। बावजूद इसके प्राइवेट एंबुलेंस अस्पताल परिसर में खड़ी रहतीं हैं। बुधवार को कैबिनेट मंत्री व जिला प्रभारी लक्ष्मीनरायण चौधरी जिला अस्पताल में दोपहर को रक्तदान शिविर का उद्घाटन और रक्त समूह निर्देशिका का विमोचन करने आए थे। वापस जाते समय उनकी गाड़ी एंबुलेंस की वजह से अस्पताल गेट पर कुछ देर को रुक गई, हालांकि पुलिस ने जल्दी से एंबुलेंस को हटवाया। मंत्री के जाने के बाद देर शाम एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी सुमित शुक्ला व चौक कोतवाली इंस्पेक्टर अशोक पाल पुलिस बल के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और वहां खड़ी एंबुलेंस को बाहर करना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ चालकों से पुलिस की झड़प भी हुई। पुलिस ने अस्पताल परिसर में मिले पांच टेंपो लावारिस में दाखिल कर दिए।