{"_id":"598334f54f1c1b4b778b45ad","slug":"21501770997-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 वर्ष की उम्र तक के वकीलों का होगा बीमा: श्रीश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 वर्ष की उम्र तक के वकीलों का होगा बीमा: श्रीश
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-11
70 वर्ष की उम्र तक के वकीलों का होगा बीमा: श्रीश
बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष का हुआ स्वागत
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष श्रीश मेहरोत्रा ने कहा कि सभी अधिवक्तागण बार काउंसिल की कल्याणकारी स्कीम के सदस्य बनें, तभी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। वह सेंट्रल बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
उन्हाेंने कहा कि 70 वर्ष की उम्र तक के वकीलों का पांच लाख रुपये का नि:शुल्क बीमा करवाने की स्वीकृति राज्य सरकार ने दे दी है। इस दौरान उन्होंने जलालाबाद के अधिवक्ता स्वर्गीय छोटेलाल मिश्र के पौत्र को डेढ़ लाख रुपये का चेक दिया। उन्होंने कहा कि 23 जून 2010 के बाद जिन लोगों ने एलएलबी की परीक्षा उत्तीर्ण की है, उनको वकालत करने के लिए बार काउंसिल ऑफ इंडिया की परीक्षा पास करना जरूरी है। इससे पूर्व मुख्य अतिथि श्रीश मेहरोत्रा का अध्यक्ष रामभरोसे लाल सुमन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनिल सक्सेना, महासचिव अजय वर्मा ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस अवसर पर ब्रजेश पांडेय, विनोद कुमार सिंह यादव, बृजेश चंद्र मिश्र, शिवाकांत मिश्र, राकेश शुक्ला, राजकुमार दीक्षित, दिनेश मिश्र, अजीर्जुरहमान अंसारी, जितेंद्र कुमार गुप्ता, रामप्रसाद शुक्ल, राहुल रंजन मिश्र, पंकज गुप्ता, मुकेश यादव मौजूद रहे।