फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   211 Couples Tied the Knot... 40 Performed Nikah

Shahjahanpur News: 211 जोड़ों ने लिए फेरे...40 का निकाह

Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
211 Couples Tied the Knot... 40 Performed Nikah
ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि
शाहजहांपुर। ओसीएफ रामलीला मैदान पर सोमवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कुल 251 जोड़े एक-दूसरे के हमसफर बने। इनमें 40 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। वित्तमंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने नवविवाहित जोड़ों को उपहार भेंटकर आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सुबह आठ बजे से ही दूल्हा-दुल्हन पक्ष के लोग कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना शुरू हो गए। वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह को सम्मानजनक तरीके से संपन्न कराना है। कार्यक्रम का संचालन डॉ.इंदु अजनबी ने किया और नगर आयुक्त डॉ.बिपिन कुमार मिश्र ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महापौर अर्चना वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष ममता यादव, डीसीबी चेयरमैन डीपीएस राठौर, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, एसपी राजेश द्विवेदी, सीडीओ डॉ.अपराजिता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

--
बायोमीट्रिक कराने में आई परेशानी
सुबह नौ बजे से बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए लोगों की लाइन लगने लगीं। दोपहर तक लाइन लगी रही। सर्वर डाउन होने की वजह से दिक्कत आई। जोड़ों के लिए वेदी सज गईं, लेकिन जोड़े बायोमीट्रिक होने का इंतजार ही करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुबह से बायोमीट्रिक उपस्थिति के लिए लाइन में लगे हुए हैं। नंबर नहीं आ पाया है। सामूहिक विवाह का आयोजन शुरू हो गया है। दोनों परिवारों के लोग परेशान हैं।
- नीतू, अजीजगंज
--
काफी देर से बायोमीट्रिक के लिए लाइन में लगे हुए हैं। कई लोग बीच में घुस रहे हैं, इसकी वजह से दिक्कत हो रही है। मायका और ससुराल पक्ष के लोग परेशान हैं।
- मनाक्षी, जलालनगर
--
कई बार काउंटर के चक्कर लगा चुके है। बार-बार कागज की जांच करा रहे हैं, लेकिन उपस्थिति दर्ज कराने के लिए काफी परेशानी हो रही है। प्रशासन को इसके लिए पहले से व्यवस्था करनी चाहिए थी।
- शिखा, अजीजगंज
--
मेरा नाम सूची में था। इसके बाद काट दिया गया। काउंटर पर कोई सही जवाब नहीं दे रहा है। दोनों पक्ष के लोगो निकाह के लिए इंतजार कर रहे हैं। अधिकारी कह रहे है कि अगली बार में हो पाएगा।
- सुभी, चिनौर
--
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में 251 जोड़ाें की शादी संपन्न कराई गई। 40 जोड़ों का निकाह हुआ। कार्यक्रम में किसी प्रकार की बाधा नहीं आई। जोड़ों को उपहार देकर विदा किया गया।

- राजेश कुमार शर्मा, जिला समाज कल्याण अधिकारी

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

ओसीएफ इस्टेट मैदान में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर-वधू को आशीर्वाद और उपहार देते वि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed