{"_id":"5bf2f723bdec22693b024ab8","slug":"201542649635-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज रेल क्रॉसिंग का फाटक टूटकर गिरा, हादसा टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज रेल क्रॉसिंग का फाटक टूटकर गिरा, हादसा टला
Updated Mon, 19 Nov 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज रेल क्रॉसिंग का फाटक टूटकर गिरा, हादसा टला
दरभंगा-अमृतसर, किसान और हावड़ा एक्सप्रेस प्रभावित
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। रोडवेज के पास रेल क्रॉसिंग का फाटक सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे तकनीकी खराबी की वजह से अचानक टूट कर गिर गया। गनीमत रही कि इस समय यहां से कोई ट्रेन नहीं गुजर रही थी। क्रॉसिंग का फाटक टूटने से ट्रेनों की रफ्तार भी प्रभावित हुई। तीन ट्रेनों को रास्ते में रोक दिया गया।
शहर में रोडवेज के पास स्थित रेलवे का क्रॉसिंग नंबर 323 काफी व्यस्त क्रॉसिंग है। दिन में दर्जनों बार इसे खोला और बंद किया जाता है। सोमवार शाम क्रॉसिंग का बूम टूट जाने से फाटक जमीन पर गिर गया। इस बारे में सूचना मिलने पर सिग्नल, इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के साथ आरपीएफ भी मौके पर पहुंच गई। अप 15211 दरभंगा-अमृतसर एक्सप्रेस को जदुनाथ सिंह स्टेडियम के पास आउटर पर रोक दिया गया। इसके अलावा 13059 डुप्लीकेट हावड़ा मेल को रोजा और 13307 किसान एक्सप्रेस को कहलिया स्टेशन पर रोक दिया गया। गनीमत यह रही कि जिस वक्त क्रॉसिंग का बूम टूटा यहां से कोई रन थ्रू सुपरफास्ट नहीं गुजर रही थी। ऐसा होने की स्थिति में बड़ा हादसा भी हो सकता था। देर रात क्रॉसिंग को दुरुस्त करने के बाद ट्रेनों का संचालन सामान्य हो सका। हालांकि, कहा जा रहा था कि क्रॉसिंग किसी वाहन की टक्कर से टूटा है। इंस्पेक्टर आरपीएफ वीके सिंह ने बताया कि यह तकनीकी खराबी की वजह से टूटा है। इस संबंध में उनकी इंजीनियरिंग विभाग के अधिकारियों से बात हुई है। मौके पर फोर्स तैनात कर दिया गया है।
-------
मानक पूरे नहीं कर रहा रोडवेज क्रॉसिंग
शाहजहांपुर। रेलवे का रोडवेज रेल क्रॉसिंग मानकों को भी पूरा नहीं कर रहा। पिछले दिनों मंडली स्तरीय निरीक्षण के दौरान यह बात सामने आई थी। रेल क्रॉसिंग के दोनों ओर अतिक्रमण होने की वजह से यहां संकेतांक भी नजर नहीं आते। काफी व्यस्त रेल क्रॉसिंग होने के बावजूद इसके बूम की ऊंचाई मानक के विपरीत है। निरीक्षण के दौरान क्रॉसिंग पर कई और तकनीकी खामियां भी सामने आई थीं। स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी का कहना है कि क्रॉसिंग के मानक के अनुसार बनाने के संबंध में संबंधितों को कई बार लिखा जा चुका है।