{"_id":"5bcf64a9bdec22174c7de843","slug":"201540318377-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"काशी, बरेली-बनारस एक्सप्रेस को नहीं मिला प्लेटफार्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काशी, बरेली-बनारस एक्सप्रेस को नहीं मिला प्लेटफार्म
Updated Tue, 23 Oct 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काशी, बरेली-बनारस एक्सप्रेस को नहीं मिला प्लेटफार्म
बिलपुर, तिलहर में मालगाड़ियां छोड़ गए थे लोको पायलट
मेन लाइन पर ट्रेनों का ठहराव, यात्रियों को हुई परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर/रोजा। लखनऊ की ओर जाने वाली काशी विश्वनाथ और बरेली-बनारस एक्सप्रेस के यात्रियों को मंगलवार को परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, दोनों रेलगाडिय़ों को बिलपुर और तिलहर स्टेशन पर प्लेटफार्म नहीं मिल सका। ट्रेनों को मेन लाइन पर ठहराव दिया गया। चढ़ने उतरने में यात्रियों खासकर महिला और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिलपुर और तिलहर रेलवे स्टेशेनों पर मंगलवार को लोको पायलट मालगाड़ियां छोड़ गए थे।
बरेली से लखनऊ की ओर जाने वाली एक डाउन मालगाड़ी का ठहराव मंगलवार दोपहर बिलपुर स्टेशन पर किया गया। एक अन्य मालगाड़ी को तिलहर स्टेशन पर रोका गया। दोनों मालगाड़ियों के स्टाफ की ड्यूटी के दस घंटे पूरे हो गए थे। ऐसे में दोनों के लोको पायलट मीमो देने के बाद दोनों मालगाड़ियों को यहीं छोड़ कर चले गए। देर शाम तक दूसरे स्टाफ की व्यवस्था नहीं होने से मालगाड़ियां बिलपुर और तिलहर स्टेशनों के डाउन प्लेटफार्म पर खड़ी रहीं। ऐसे में डाउन-14258 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और 14236 बरेली बनारस एक्सप्रेस को इन दोनों स्टेशन पर ठहराव के लिए प्लेटफार्म नहीं मिला। दोनों ही ट्रेनों को मेन लाइन पर ही रोकना पड़ा। इससे यात्रियों को समस्या हुई। मंगलवार रात आठ बजे तक बिलपुर और तिलहर में खड़ी मालगाडिय़ों को आगे रवाना करने के लिए स्टाफ की व्यवस्था नहीं हो सकी थी। दोनों मालगाड़ियां पूर्वोत्तर रेलवे की हैं।