फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे प्रधान पुत्र की हादसे में मौत

दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे प्रधान पुत्र की हादसे में मौत

Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे प्रधान पुत्र की हादसे में मौत
फोटो-09-बेटे रितिक की मौत पर बिलख रहे पिता धनपाल वर्मा
विज्ञापन


दादी के अंतिम संस्कार में जा रहे प्रधान पुत्र की हादसे में मौत
कोलाघाट पुल के पास सामने से आई कार ने बाइक में मारी टक्कर
मृतक का चचेरा भाई घायल, परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। खुदागंज के गांव खिरिया की महिला प्रधान के पुत्र की शनिवार दोपहर सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक से दादी के अंतिम संस्कार में शामिल होने ढाईघाट जा रहा था। कोलाघाट पुल के पास बाइक को कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में मृतक का चचेरा भाई घायल हो गया। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

गांव खिरिया की प्रधान राजबाला की सास का बीमारी के चलते शनिवार तड़के निधन हो गया। परिवार के लोग उनका अंतिम संस्कार करने के लिए ढाईघाट को चल दिए। राजबाला के पति धनपाल वर्मा अन्य रिश्तेदारों व परिजनों के साथ शव को लेकर चौपहिया वाहन से चल दिए लेकिन 19 वर्षीय बेटा रितिक वर्मा अपने चचेरे भाई जितेंद्र के साथ बुुलेट मोटर साइकिल पर बैठ गया। दोपहर लगभग 1:30 बजे बुलेट कोलाघाट पुल के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही कार ने साइड से बुलेट को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर पीछे बैठा रितिक उछलकर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना में जितेंद्र भी घायल हो गया। अचानक पीछे से पहुंचे रिश्तेदार ने दोनों को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां डॉक्टर ने रितिक को मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही मृतक के पिता व अन्य रिश्तेदार भी रोते-बिलखते अस्पताल पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा था। उधर, जलालाबाद पुलिस ने बुलेट को टक्कर मारने वाली कार को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed