{"_id":"59e4b5f64f1c1bcf538b7aba","slug":"201508161014-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आलू का ठेला सजाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आलू का ठेला सजाकर कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 16 Oct 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। किसानों को आलू का उचित मूल्य दिलाने और शीतगृहों में उसके भंडारण की दरें घटाने की मांग को लेकर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी समेत अन्य सहयोगी संगठनों के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को आलू का ठेला लगाकर शहर में तांगा बुग्गियों की रैली निकाली। बाद में कांग्रेसियों का काफिला नारेबाजी करता हुआ कलक्ट्रेट पहुंचा और वहां धरना देकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
कार्यकर्ता टाउनहाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में एकत्र हुए। वहां हुई सभा में जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने कहा कि आलू सस्ता बिक रहा है और चीनी के दाम आसमान छूने को बेताब हैं, लेकिन किसानों को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि गुरदासपुर (पंजाब) में कांग्रेस को मिली भारी जीत से साबित हो गया कि केंद्र की मोदी सरकार जनहित के मोर्चे पर फेल हो गई है।
सभा के बाद कार्यकर्ता एक ठेले पर आलू की बोरी रखने के साथ उसे पार्टी के झंडों से सजाकर धकियाते हुए कलक्ट्रेट की ओर बढ़ चले। उनके पीछे महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सावित्री शर्मा, शहर अध्यक्ष सुनीता सिंह आलुओं की मालाएं पहनकर बुग्गियों पर महिलाओं के साथ सवार होकर चलीं। कलक्ट्रेट में कांग्रेसियों ने मोदी-योगी के खिलाफ नारेबाजी तेज कर वहीं पर धरना दे दिया।
विज्ञापन
कांग्रेसियों का शोर-शराबा सुनकर सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव अपने कक्ष से बाहर निकल आए और जिलाध्यक्ष से वार्ता कर ज्ञापन लिया। ज्ञापन में किसानों को आलू समेत चीनी के दामों के समतुल्य गन्ना का बढ़ा हुआ मूल्य देने, सड़कों पर आवारा घूमने वाले गौवंश को गोशालाआें में आश्रय दिलाने, शहर को ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए रिंग रोड का निर्माण जल्द कराने आदि मांगों का उल्लेख किया गया है।