फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

Wed, 09 Aug 2017 06:31 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू
जलालाबाद (शाहजहांपुर)। नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने मांगों का निस्तारण न होने पर बुधवार से अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी है। इस दौरान उन्होंने पालिका गेट के सामने धरना प्रदर्शन कर ईओ के खिलाफ नारेबाजी की। हालंाकि इस आंदोलन में संविदा कर्मी शामिल नहीं हुए। इसके बाद भी सफाई कार्य बुरी तरह प्रभावित हुआ और पहले ही दिन नगर में कई जगहों पर कूड़े के ढेर जमा हो गए।
विज्ञापन

उप्र सफाई कर्मचारी महासंघ के प्रांतीय महासचिव प्रेमप्रकाश वाल्मीकि की अगुवाई में शुरू हुए इस आंदोलन में नियमित और ठेका प्रथा के तहत काम करने वाले करीब 60 कर्मचारियों ने भाग लिया। आंदोलनरत सफाईकर्मी भैयालाल, वेदराम, सुनील, अमित आशीष आदि ने बताया कि ठेके के तहत काम कर रहे कर्मचारियों को पालिका प्रशासन शासनादेश के अनुरूप भुगतान नहीं दे रहा है। साथ ही उन लोगों को तीन महीने से मानदेय भी नहीं मिल रहा है।
विज्ञापन

इसके अलावा नियमित कर्मचारियों द्वारा जब अपना पीएफ निकाला जाता है तो किश्त के नाम पर मनमाने तरीके से रुपये की कटौती की जाती है। संविदा कर्मियों की भी पीएफ कटौती की जा रही है जबकि शासनादेश के अनुसार यह गलत है। पालिका प्रशासन सफाई कर्मिर्यो को वर्दी भी मुहैया नहीं करा रहा है। सफाई कर्मियों के अनुसार इन्ही मांगों को निस्तारित कराए जाने के लिए उन लोगों ने 20 जुलाई को ईओ डीएम वर्मा और 27 जुलाई को एसडीएम सत्यप्रिय सिंह को ज्ञापन दिए थे। आरोप है कि उन अधिकारियों ने उनकी समस्याओं के निस्तारण में कोई रुचि नहीं ली गई। उन्होंने बताया कि जब तक उनकी मांगो को निस्तारित नहीं किया जाता वह लोग हड़ताल पर रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed