फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   200 files received for inter-district transfers; a PDF will be sent to the Secretary.

Shahjahanpur News: अंतरजनपदीय तबादले के लिए 200 फाइलें आईं, सचिव को भेजी जाएगी पीडीएफ

Fri, 19 Jun 2026 11:00 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
200 files received for inter-district transfers; a PDF will be sent to the Secretary.
शाहजहांपुर। अंतरजनपदीय तबादला प्रक्रिया की समय सीमा शुक्रवार को पूरी हो गई। बीएसए कार्यालय में तबादले के लिए करीब 200 आवेदन की फाइलें आई हैं। इनकी जांच के बाद उनकी पीडीएफ तैयार कर बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव को भेजी जाएगी। सबसे अधिक आवेदन पति-पत्नी के एक ही जिले में तैनाती वाले प्रावधान के तहत प्राप्त हुए हैं।
विज्ञापन

जिले के 2716 परिषदीय विद्यालयों में करीब 10 हजार शिक्षक-शिक्षिकाएं कार्यरत हैं। अंतरजनपदीय तबादलों को लेकर जारी गाइडलाइन में दिव्यांगता, गंभीर बीमारी और पति-पत्नी के एक ही विभाग में कार्यरत होने जैसी परिस्थितियों को प्राथमिकता दी गई है। आवेदन करने की समय अवधि शुक्रवार को पूरी हो गई। इसमें करीब दो सौ आवेदन आए हैं।
विज्ञापन

इसमें पति-पत्नी वाले विकल्प की लगभग सौ फाइलें हैं। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि आवेदनों की गहन जांच की जा रही है। किसी भी प्रकार के फर्जी या कूटरचित दस्तावेज पाए जाने पर संबंधित शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पात्र आवेदनों की पीडीएफ बनाकर परिषद सचिव को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
ये दिए थे विकल्प
तबादले के लिए कुछ शर्तें लागू की गईं। इसमें शिक्षक स्वयं या उनके अविवाहित पुत्र अथवा पुत्री के दिव्यांग, शिक्षक अथवा उनके अविवाहित पुत्र-पुत्री के कैंसर पीड़ित होने या डायलिसिस पर होने की स्थिति में भी तबादले का लाभ मिल सकेगा। पति-पत्नी दोनों के शिक्षक होने की स्थिति में एक के आवेदन करने पर संबंधित जिले में शिक्षक-छात्र अनुपात के आधार पर स्थानांतरण पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed