फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   2 lakh loot

बाइक सवार बदमाशों ने जेसीबी कंपनी के चालक से दो लाख रुपये लूटे

Sun, 01 Mar 2020 02:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2020 02:33 AM IST
विज्ञापन
2 lakh loot
शाहजहांपुर। चौक कोतवाली इलाके के साउथ सिटी कॉलोनी के पास बाइक सवार बदमाशों ने बैंक में रुपये जमा करने जा रहे जेसीबी कंपनी के चालक से दो लाख रुपये लूट लिए। बदमाश बाइक की चाबी लेकर फरार हो गए। चालक ने जैसे-तैसे पुलिस चौकी अजीजगंज पहुंचकर घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले। तहरीर दिए जाने के बावजूद भी घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। नाकामी छुपाने के लिए पुलिस जांच की बात कह रही है।
विज्ञापन

चौक कोतवाली इलाके के मोहल्ला हुसैनपुरा निवासी श्याम कुमार बरेली मोड़ स्थित जेसीबी एलाइंस कंपनी में बतौर चालक कार्यरत हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे कंपनी के मैनेजर विपिन तिवारी ने श्याम को दो लाख रुपये साउथ सिटी कॉलोनी स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में जमा करने के लिए दिए थे। श्याम बाइक से पैसे जमा करने जा रहे थे। तभी साउथ सिटी कॉलोनी गेट के पास दो बाइकों पर सवार तीन बदमाशों ने उसे रोक लिया और बोले कि तुम हादसा करके भागे हो पुलिस चौकी चलो। जब तक श्याम कुछ समझ पाते। तब तक बाइक पर सवार एक बाइक पर सवार बदमाश बैग छीनकर भाग गया। तभी दूसरी बाइक पर सवार एक अन्य बदमाश ने उनकी बाइक की चाबी निकाल ली। बदमाशों ने श्याम की बाइक को टक्कर मारी और वह भी भाग खड़े हुए। जैसे-तैसे श्याम ने पुलिस चौकी अजीजगंज आकर घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी नासिर खान ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में पूछताछ की। स्वाट टीम भी मौके पर आ गई। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किए, पर कुछ खास सफलता हाथ नहीं लगी। घटना की तहरीर दे दी गई है लेकिन पुलिस ने अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन


चौक कोतवाली इलाके के साउथ सिटी कॉलोनी गेट के पास लूट की जानकारी मिली है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। घटना की जांच चल रही है। शीघ्र ही अनावरण कर दिया जाएगा। - प्रवीण कुमार, सीओ सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed