फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   आज भी दीपक की रोशनी में रहने को मजबूर हैं रामनगर के ग्रामीण

आज भी दीपक की रोशनी में रहने को मजबूर हैं रामनगर के ग्रामीण

Thu, 08 Feb 2018 07:52 PM IST
Updated Thu, 08 Feb 2018 07:52 PM IST
विज्ञापन
आज भी दीपक की रोशनी में रहने को मजबूर हैं रामनगर के ग्रामीण
आज भी दीये की रोशनी में रहने को मजबूर हैं रामनगर के ग्रामीण
विज्ञापन


तीन माह पहले हुआ सर्वे, लेकिन अभी तक नहीं खिंची लाइन

धूल उड़ती सड़क से गुजरना पड़ता है गांव तक जाने के लिए
ग्रामीणों ने सीएम को पत्र लिखकर विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की

अमर उजाला ब्यूरो
गढ़िया रंगीन। ब्लॉक मदनापुर की ग्राम पंचायत निजामपुर नगरिया के मजरा गांव रामनगर आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। इस गांव तक जाने के लिए न तो पक्की सड़क है और न ही गांव को विद्युतीकरण योजना से जोड़ा गया है। यहां के लोग धूल उड़ती सड़क से गुजरने और रात में दीपक की रोशनी में रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव में विद्युतीकरण कराए जाने की मांग की है।

ब्लॉक मदनापुर की ग्राम पंचायत निजामपुर नगरिया के मजरा गांव रामनगर में अब तक विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। यहां के लोग आज भी दीपक की रोशनी में रहने को मजबूर हैं। 1200 की आबादी वाले इस गांव की हालत यह है कि यहां तक पहुंचने के लिए एक सही सड़क तक नहीं है। निजामपुर नगरिया से यह मजरा गांव महज डेढ़ किलोमीटर दूर है। इस दूरी को तय करने के लिए पक्की सड़क बनने के बजाय केवल सड़क पर मिट्टी कार्य कराया गया लेकिन वह भी सौ मीटर छोड़ दिया गया। ग्रामीण बताते हैं कि इस संबंध में कई बार कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह उर्फ प्रिंस से भी मांग की गई। विधायक की पहल पर गांव को विद्युतीकरण परियोजना में शामिल करने के लिए तीन माह पहले बिजली विभाग की ओर से सर्वे भी किया जा चुका है लेकिन इस काम में प्रगति अब भी शून्य है। ग्रामीणों ने बताया कि निजामपुर नगरिया में चालू बिजली लाइन को 20 किलोमीटर दूर जैतीपुर स्थित बिजली उपकेंद्र से जोड़ा गया है और यहां से लाइन निकालकर एक माह पहले दो किलोमीटर दूर गांव केशीनगला में विद्युतीकरण किया जा चुका है और डेढ़ किलोमीटर दूर निजामपुर नगरिया के मजरा गांव रामनगर को विद्युतीकरण परियोजना से छोड़ दिया गया। गांव के हरपाल सिंह, राजपाल सिंह, रामवीर, महेंद्र ने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर गांव के विद्युतीकरण व पक्की सड़क बनवाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed