फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सदर बाजार से बहादुरगंज तक चला अतिक्रमण पर डंडा

सदर बाजार से बहादुरगंज तक चला अतिक्रमण पर डंडा

Mon, 23 Oct 2017 11:33 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Mon, 23 Oct 2017 11:33 PM IST
विज्ञापन
सदर बाजार से बहादुरगंज तक चला अतिक्रमण पर डंडा
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर। शहर के व्यस्त इलाकों में अतिक्रमण से हो रही लोगों की परेशानी को महसूस कर आखिर सोमवार को पुलिस-प्रशासन ने सुध ले ली। अभियान चलाकर सदर बाजार चौराहा से बहादुरगंज तक रोड को अतिक्रमण हटवाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी सुमित शुक्ला नगर पालिका ईओ एसके सिंह और जेई विक्रमजीत सिंह के साथ जेसीबी लेकर निकले। अभियान के दौरान व्यापारियों और पुलिस के बीच कई बार नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

शहर में सदर बाजार चौराहा काफी व्यस्त इलाकों में शामिल है। यहां से बहादुरगंज बाजार तक जाने वाली रोड पर दोनों और दुकानदारों ने सामान रखकर फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा था। इससे यहां अक्सर भयंकर जाम लगा रहता है। लोगों को घंटों परेशान होना होता था। सोमवार को पुलिस-प्रशासन और नगर पालिका की टीम ने मिलकर अतिक्रमण पर डंडा चलाया। रोड के दोनों ओर फुटपाथ पर रखे ठेला-खोमचों को नगर पालिका की ट्रॉली में भर लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर वह फिर से अतिक्रमण करते हैं तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। अतिक्रमण हटाओ अभियान के दौरान बाजार में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed