{"_id":"59e2e4fa4f1c1bc9678b5e8a","slug":"191508041978-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर से कुचलकर किशोर की मौत
Updated Sun, 15 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। खुटार क्षेत्र में किसी काम से पैदल जा रहे एक किशोर की ट्रैक्टर से कुचल की मौके पर मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर समेत मौके से भाग निकला। उधर,अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो सगे भाइयों सहित चार लोग घायल हो गए।
चांदपुर/खुटार। पीलीभीत जनपद के सीमावर्ती गांव केसरपुर कलां निवासी वाहिद का 13 वर्षीय पुत्र मुसाहिद पैदल ही किसी काम से शाहजहांपुर जनपद के गांव भरकलीगंज आ रहा था। रास्ते में एक ट्रैक्टर की टक्कर से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक किशोर के शव को खेत में छिपाकर मौके से भाग निकला। मामले की जानकारी पाकर किशोर के परिवार के लोग रोते बिलखते मौके पर पहुंचे और शव को घर लेकर चले गये। देर शाम तक परिवार के लोगों ने पुलिस को कोई सूचना नहीं दी थी।
उधर, थाना मदनापुर क्षेत्र के गांव हुकुम नगला निवासी घायल 30 वर्षीय संतोष कुमार ने इलाज के दौरान बरेली के एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी है। संतोष कुमार की बाइक दस अक्तूबर को तिलहर के बिरियागंज के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आ गई थी। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे जिला अस्पताल से बरेली रेफर कर दिया गया था। जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। इधर, थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला दिलाजॉक कैंट निवासी 48 वर्षीय वसीम शनिवार दोपहर बाइक से निगोही से वापस आ रहे थे। दियूरिया गांव के पास बाइक बोलेरो की चपेट में आ गई, जिसमें वह घायल हो गए। वहीं नेशनल हाईवे पर शाम पांच बजे तिलहर क्षेत्र के गांव नगला हाजी के पास ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार गुलामखेड़ा निवासी 20 वर्षीय शिवसरन घायल हो गए। उधर, शाम 6:30 बजे सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र के गांव मियांपुर निवासी बाइक सवार 60 वर्षीय रामनरेश की बाइक लक्ष्मनापुर मोड़ के पास फिसल गई। जिसमें वह और उनके छोटे भाई 55 वर्षीय रामकेवल घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर वसीम को बरेली रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।