{"_id":"59ad64514f1c1b5f738b50d1","slug":"191504535633-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंपति ने पुलिस के खिलाफ परिवार समेत दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंपति ने पुलिस के खिलाफ परिवार समेत दिया धरना
Updated Mon, 04 Sep 2017 08:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो 06 में।
शाहजहांपुर। अपहरण के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव शाहपुर खितौआ निवासी कृपाल ने पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट मेें फिर धरना दिया। इस संबंध में डीएम नरेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में विवेचक को दोषी बताते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है।
बता दें कि पिछले साल 16 सितंबर की शाम कटरा की बाजार से लौटते वक्त कृपाल का गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन अपहरण कर लिया था। दो दिन बाद कृपाल की पत्नी मधु ने कटरा थाने मेें पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन बाद कृपाल बदायूं जिले के थाना हजरतपुर के जंगल में पड़े मिले थे।
डॉक्टरी मुआयना के बाद कटरा पुलिस कृपाल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। विवेचक ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर मनमाने तरीके से रिपोर्ट लिखी लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके विरोध में कृपाल ने पत्नी के साथ 15 जून को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू किया लेकिन उसी दिन सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। इसके बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विरोध में कृपाल ने सोमवार को पत्नी मधु, वृद्ध मां कुंती देवी और दोनों बेटों जितेंद्र तथा अशोक के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा।