{"_id":"59466d7a4f1c1b9b488b46b5","slug":"191497787770-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राशन दुकानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राशन दुकानों की सूची उपलब्ध कराने के निर्देश
Updated Sun, 18 Jun 2017 05:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। कलक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सैनिक बंधु समिति की हुई बैठक पूर्व सैनिक कोटे में आरक्षित दुकानों के एलॉटमेंट की मांग प्रमुखता से उठी। बैठक की अध्यक्षता करते हुुए सिटी मजिस्ट्रेट विनय प्रकाश श्रीवास्तव ने जिला आपूर्ति अधिकारी को संबंधित ब्यौरा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने बताया कि पूर्व सैनिक पांच फीसदी राशन दुकानें मांग रहे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सैनिकों को दुकानें मिलनी चाहिए। उन्होंने डीएसओ से कहा कि सैन्य परिवारों को कितनी दुकानें आवंटित हुईं और उनके हिस्से की कुल कितनी दुकानें हैं, उनकी सूची जल्द उपलब्ध कराएं। नगर मजिस्ट्रेट ने कहा कि पूर्व सैनिकों को जमा शस्त्र ऑन लाइन सिस्टम खुलने के बाद लौटाए जाएंगे।