फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   19,000 young people will cast their vote for the first time.

Shahjahanpur News: 19 हजार नौजवान करेंगे पहली बार मतदान

Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
19,000 young people will cast their vote for the first time.
शाहजहांपुर। विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) में लगभग 19 हजार युवा मतदाता बने हैं। विधानसभा चुनाव में ये पहली बार मतदान कर अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे। नए वोटर चुनाव में सियासी समीकरण भी बिगाड़ सकते हैं।
विज्ञापन

27 अक्तूबर 2025 को शुरू हुए अभियान में युवाओं को मतदाता बनाया गया। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई। इसमें 18 से 19 वर्ष की आयु के बीच के 15125 के नए मतदाता बनाए गए हैं। निर्वाचन कार्यालय के अनुसार, एसआईआर अभियान से पहले 3900 युवा मतदाता बन चुके थे। अब जिले के छह विधानसभाओं में 19025 युवा मतदाता बढ़ गए हैं। ये पहली बार मतदान करेंगे। अफसरों के अनुसार, नए वोटर बनने की प्रक्रिया लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन

--
ऐसे बन सकते हैं मतदाता
युवा मतदाता अब भी वोट बनवाने के लिए आवेदन कर रहे हैं। फॉर्म छह भरने के साथ ही आधार कार्ड की कॉपी लगाना होगी, साथ ही माता-पिता या दादा-दादी की 2003 की सूची का विवरण भी फॉर्म में संलग्न कर संबंधित एसडीएम कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जांच के बाद युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसआईआर में जनपद की विधानसभाओं जुड़े मतदाताओं की स्थिति
विधानसभा नए जुड़े युवा मतदाताओं की संख्या
कटरा 2033
जलालाबाद 2766
तिलहर 2188
पुवायां 2042
शहर 4027
ददरौल 2079
कुल 15125
----
युवा मतदाताओं को संख्या बढ़ाने के लिए लगातार जागरूक किया जा रहा है। नए मतदाताओं को जोड़ने का काम लगातार जारी रहेगा। युवा मतदाताओं की संख्या में और वृद्धि होगी।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed