फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   शिक्षक के गाली गलौज करने पर भड़के छात्र, हंगामा

शिक्षक के गाली गलौज करने पर भड़के छात्र, हंगामा

Fri, 08 Mar 2019 12:28 AM IST
pawan chandra पवन चंद्रा
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
शिक्षक के गाली गलौज करने पर भड़के छात्र, हंगामा
खुटार (शाहजहांपुर)। बृहस्पतिवार को गांव मुरादपुर के जय जयराम डिग्री कॉलेज में परीक्षा के दौरान शिक्षक पर गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए छात्रों ने परीक्षा के बाद जमकर हंगामा काटा। उधर, प्राचार्य का कहना है कि छात्र के पास से मोबाइल पकड़ा गया था, इस कारण हंगामा किया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गांव मुरादपुर के जय जयराम डिग्री कॉलेज में परीक्षा के बाद कई छात्र हंगामा करने लगे और नारेबाजी शुरू कर दी। विवाद बढ़ता देख कॉलेज प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों से बात की। छात्रों ने बताया कि हम सभी खुटार के बिटोली देवी डिग्री कॉलेज के बीएससी प्रथम वर्ष के छात्र हैं और परीक्षा केंद्र मुरादपुर में बनाया गया है। गांव महेशापुर निवासी छात्र सुरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि एक शिक्षक ने सभी छात्रों को नालायक आदि कहते हुए गाली गलौज करना शुरू कर दिया। उसने गाली गलौज का विरोध किया तो शिक्षक ने उसे डंडे से पीटा।
विज्ञापन

उधर, प्राचार्य पीसी कुशवाहा ने बताया कि छात्र अनुपम राठौर के पास से सचल दल को मोबाइल मिला था। उसे बुक कर दिया गया था। छात्रों ने मोबाइल वापस लेने के लिए हंगामा किया है। पुलिस ने मामले को शांत कराया और दोनों पक्षों से राजीनामा लेकर मामले को समाप्त करा दिया। थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया जिस कारण कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed