फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   दलीय उम्मीदवारों ने भारी लाव-लश्कर के साथ कराया नामांकन

दलीय उम्मीदवारों ने भारी लाव-लश्कर के साथ कराया नामांकन

Tue, 07 Nov 2017 11:26 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
दलीय उम्मीदवारों ने भारी लाव-लश्कर के साथ कराया नामांकन
nomination - फोटो : amar ujala
शाहजहांपुर। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2017 की नामांकन प्रक्रिया के आखिरी दिन मंगलवार को नाम निर्देशन पत्र जमा करने के लिए उम्मीदवारों और उनके प्रस्तावकों का रेला सुबह से कलक्ट्रेट में उमड़ने लगा। शहर की नगरपालिका परिषद से भाजपा प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद, सपा उम्मीदवार जहांआरा बेगम और कांग्रेस उम्मीदवार नसरीन तसनीम ने पार्टी पदाधिकारियों, प्रस्तावकों और समर्थकों के साथ कलक्ट्रेट जाकर नामांकन कराया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल वाजपेयी बाण, प्रदेश के पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा, सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा आदि अपने प्रत्याशियों के साथ मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त बसपा, भाकपा, पीस पार्टी समेत निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी नामांकन कराया।
विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी नीलिमा प्रसाद सबसे पहले ठीक 11 बजे नामांकन कराने को प्रस्तावक के रूप में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना के साथ आरओ कक्ष पहुंचीं। इस मौके पर प्रत्याशी के देवर जिला पंचायत सदस्य जीवेश प्रसाद उर्फ जीबी बाबा, भाजपा के नगर अध्यक्ष अनिल बाजपेयी बाण, नगर प्रभारी अनुज गुप्ता आदि मौजूद रहे। सपा उम्मीदवार के नामांकन के दौरान पूर्व राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा समेत पूर्व मंत्री कोेविद कुमार सिंह, प्रत्याशी के बेटे/पार्टी जिलाध्यक्ष तनवीर खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष कौशल मिश्रा ने पार्टी प्रत्याशी के तौर पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष तसनीम अली खां की पत्नी नसरीन तसलीम और कांट से पूर्व चेयरमैन रईस मियां की मां मुनारा बेगम के नामांकन पत्र जमा कराए। इस दौरान दोनों प्रत्याशियों के प्रस्तावक और अनुमोदक के रूप में हरभजन सिंह दुआ, मंगलशेर खां, अनूप वर्मा, रजनीश गुप्ता आदि उपस्थित रहे। बसपा प्रत्याशी हसीन कुरैशी ने पार्टी के वरिष्ठ नेता फैजान अली खां आदि के साथ कलक्ट्रेट जाकर दोबारा नामांकन पत्र जमा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर सीट से चेयरमैन के लिए नामांकन कराने वालों में भाकपा प्रत्याशी गीता पांडेय, पीस पार्टी की शहनाज, निर्दलीय प्रज्ञा पाठक आदि शामिल रहीं। इस बीच, शहर के विभिन्न वार्डों से भाजपा प्रत्याशी मुन्नी देवी शुक्ला, हरीश बजाज, सुबोध कुमार मिश्रा, नरेश र्मौर्य, कृष्ण गोपाल बिन्नू, दिवाकर मिश्रा आदि ने पर्चे दाखिल किए। एसडीएम रामजी मिश्रा ने बताया कि मंगलवार को शहर की नगरपालिका परिषद से अध्यक्ष पद के 13 और वार्ड सदस्य के 120 नामांकन हुए। उन्होंने बताया कि अध्यक्ष पद के कई नामांकन पत्रों के तीन सेचार सेट जमा किए हैं। कांट नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के चार और वार्ड सदस्य के 19 नामांकन हुए जबकि रोजा नगर पंचायत से अध्यक्ष पद को तीन और वार्ड सदस्य के लिए 24 नामांकन प्राप्त हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed