{"_id":"5a009bee4f1c1b0d698b9cae","slug":"181509989358-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिर कब बनेगा एनएच 730ए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिर कब बनेगा एनएच 730ए
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
एनएच 70
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
0 दिसंबर 16 से निर्माण कार्य शुरू होने की घोषणा कर गए थे नितिन गडकरी
0 अब तक ठप पड़ा है काम, डीएम को लिखा पत्र, ठेकेदार पर एफआईआर के लिए कहा
पुवायां। पूरनपुर से पुवायां तक बनने वाला एनएच 730 ए आखिर कब बनेगा, यह सवाल अब लोगों के मन में उठने लगा है। पूरनपुर से पुवायां तक बनने वाले एनएच 730 ए का केंद्रीय सड़क और परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 29 सितंबर 2016 को पुवायां आकर शिलान्यास किया था। उन्होंने मंच से घोषणा की थी कि दिसंबर 16 से मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन निर्माण कार्य शुरू होने की तिथि से 11 माह बाद भी स्थिति जस की तस है। लोगों का आवागमन और ज्यादा दिक्कतों भरा हो गया है। एक वर्ष में पुवायां से बंडा रोड और भी ज्यादा जर्जर हो गई। रोड का निर्माण किया जाना है। इस कारण इसके गड्ढे भरने आदि पर भी ज्यादा ध्यान नहीं दिया जाता है। बंडा से पुवायां का लगभग 22 किमी का सफर तय करने में चार पहिया वाहन चालकों को डेढ़ घंटा लग जाता है। पुवायां से बंडा जाने के लिए तमाम वाहन चालक तो खुटार से होकर जाते हैं। इससे दूरी 40 किमी हो ती है, लेकिन सफर जल्दी और आरामदायक तरीके से पूरा हो जाता है।
डीएम को लिखी है चिट्ठी
पुवायां। विधायक चेतराम ने बताया कि एनएच 730 ए के निर्माण में देरी होने के चलते क्षेत्र के मतदाता उनसे सवाल करते हैं। वह खुद इस रोड से निकलते हैं तो उन्हें मालूम है कि सफर कितना मुश्किल है। ठेकेदार को अब तक काफी कार्य पूरा कर देना चाहिए था। अब उन्होंने डीएम को पत्र लिखकर ठेकेदार और संबंधित लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराने को कहा है।
कौन है इसका जिम्मेदार
पूर्व सांसद मिथलेश कुमार का कहना है कि गडकरी जी एनएच 730ए का शिलान्यास कर गए, लेकिन काम आज तक शुरू नहीं हुआ है। इस कारण लोग आंदोलन करने की तैयारी में हैं। यह रोड जब स्वीकृत थी तब लागत 165 करोड़ थी जो अब बढ़कर 225 करोड़ हो गई है। 60 करोड़ रुपया ज्यादा खर्च होगा, आखिर इसका जिम्मेदार कौन है।