{"_id":"59ea01904f1c1bcf538b832f","slug":"181508508048-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"23 से भाजपा लेगी निकाय चुनाव के आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
23 से भाजपा लेगी निकाय चुनाव के आवेदन
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। निकाय चुनाव के लिए प्रत्याशियों के आवेदन प्राप्त करने के लिए भाजपा ने 23 और 24 अक्तूबर की तारीख तय कर दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने बताया कि नगर पालिका और नगर पंचायत चुनाव में अध्यक्ष और सदस्य पदों के इच्छुक कार्यकर्ता अथवा अन्य लोग 23 और 24 अक्तूबर को अपना आवेदन पत्र पूर्ण बायोडॉटा सहित जमा कर सकते हैं। आवेदन लेने के लिए स्थानीय निकाय चुनाव प्रभारी दुर्विजय शाक्य, जिला प्रभारी पूरनलाल लोधी और जिला समन्वयक अरुण सागर दोनों दिन शहर में उपस्थित रहेंगे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि 23 अक्तूबर को सुबह 10 बजे खुटार, 12 बजे पुवायां, शाम पांच बजे रोजा तथा छह बजे शाहजहांपुर नगर में बैठक होगी। इसके अलावा 24 अक्तूबर को सुबह 10 बजे खुदागंज, 12 बजे तिलहर और अपरान्ह दो बजे कटरा के बैठक होगी।
जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के उपलक्ष में हुई सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं का पुरस्कार वितरण समारोह 22 अक्तूबर को सुबह नौ बजे गन्ना शोध परिषद के सभागार में होगा। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना हाेंगे।