फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच की मौत 16-37-03

सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच की मौत 16-37-03

Fri, 20 Oct 2017 05:50 PM IST
Updated Fri, 20 Oct 2017 05:50 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच की मौत 16-37-03
फोटो-25-मृतक सूरज भान सिंह का फाइल फोटो
विज्ञापन

फोटो-26-मृतक होमगार्ड दयानंद का फाइल फोटो
फोटो-28-मृतक रामकुमार के रोते-बिलखते परिजन

सड़क हादसों में होमगार्ड सहित पांच लोगों की मौत
शाहजहांपुर। अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में होमगार्ड सहित पांच लोगों की जान चली र्गई। दीपावली के दिन हादसे में हुईं मौतों के कारण मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनके घर में दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
थाना कांट क्षेत्र के गांव अकर्रारसूलपुर निवासी 42 वर्षीय रामकुमार अपने साथी गांव लालपुर निवासी 36 वर्षीय सुआले के साथ मोपेड से बृहस्पतिवार सुबह शहर में चौक कोतवाली क्षेत्र में स्थित फूलमती मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए आ रहा था। सुबह लगभग 7:30 बजे जब दोनों कांट-जलालाबाद रोड पर साउथ सिटी के सामने पहुंचे, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने मोपेड को अपनी चपेट में ले लिया। इससे मोपेड सवार रामकुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सुआले गंभीर रूप से घायल हो गया। देर शाम उसने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अजीजगंज चौकी इंचार्ज वीरपाल तोमर ने बस को कब्जे में ले लिया है। दोनों के शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। दीपावली के दिन घटी इस घटना के बाद दोनों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं बृहस्पतिवार रात 11 बजे नेशनल हाईवे तिलहर क्षेत्र में कछियानी खेड़ा के पास स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर बाइक सवार रूजुआरी निवासी 45 वर्षीय होमगार्ड दयानंद की मौत हो गई। वह बच्चों के साथ दीपावली मनाने के बाद रात में ड्यूटी करने थाना सदर बाजार जा रहा था। वहीं निगोही क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात राघवपुर-सिकंदरपुर निवासी 35 वर्षीय हरीशंकर व उसका दस वर्षीय बेटा हरीराम पिकअप की चपेट में आ गया। इस हादसे में हरीशंकर की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा घायल हो गया। गांव से निकलकर दोनों लोग रोड किनारे लगे गन्ना कोल्हू पर साइकिल से खाना लेकर जा रहे थे। उधर, खुटार क्षेत्र के गांव रूजहा निवासी 26 वर्षीय सूरजभान सिंह दीपावली पर खुटार से खरीदारी करके पिता रामकुमार सिंह के साथ वापस घर जा रहा था। पुवायां रोड पर स्टेट बैंक के सामने अज्ञात वाहन चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे सूरजभान गंभीर घायल हो गया। पिता ने सूरज को खुटार के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने उसे शाहजहांपुर रेफर कर दिया। शाहजहांपुर से सूरजभान को को लखनऊ रेफर कर दिया गया। इलाज के लिए लखनऊ ले जाते समय उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। घटना से दीपावली की खुशियां मातम में बदल गईं। मृतक अपने पीछे पत्नी उमा देवी और एक पुत्र को छोड़ गया है। सूरजभान की मौत से पत्नी सहित मां नीलम सिंह, पिता रामकुमार सिंह का रो रोकर बुरा हाल है। शुक्रवार दोपहर बाद सूरजभान का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

00
बहनों से किया था भैयादूज पर आने का वादा
खुटार। सूरजभान की मौत की जानकारी पाकर मायके पहुंची उसकी दो बहनों का रो रोकर बुरा हाल है। दोनों बहनों के करुण क्रंदन से मौके पर मौजूद लोगों की भी आंखें नम हो गईं। परिवार और गांव के लोगों को दोनों को शांत करते रहे, लेकिन भाई को खो देने का गम बहनों से बर्दाश्त नहीं हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूरजभान सिंह की बहन प्रीति और रचना ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनकी भाई से फोन पर बात हुई थी। सूरजभान ने दोनों बहनों से कहा था कि भैयादूज पर वह दोनों के घर जरूर आएगा, लेकिन भैयादूज से एक दिन पहले ही भाई के हमेशा के लिए चले जाने की खबर मिली। अब भैयादूज पर उनके घर कौन जाएगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed