फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   हमारे गांव का पानी तुम्हारे गांव तक जाए.....

हमारे गांव का पानी तुम्हारे गांव तक जाए.....

Wed, 18 Oct 2017 06:06 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 06:06 PM IST
विज्ञापन
हमारे गांव का पानी तुम्हारे गांव तक जाए.....
खुटार (शाहजहांपुर)। नगर के रामलीला मेले के समापन पर मंगलवार रात अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। केशवराम मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कवि सम्मेलन में मेला कमेटी के संरक्षक विजयशाह जू देव, अध्यक्ष मानेंद्र प्रताप सिंह, विधायक चेतराम ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कवि सम्मेलन का शुभारंभ किया। कवि सुबोध बाजपेयी ने मां शारदा की वंदना की।
विज्ञापन

हरदोई से आए कवि श्याम त्रिवेदी पंकज ने सुनाया
चंदा को बादल ढक ले, तम बेहिसाब हो जाता है।,
घने कुहासे में बेदम जब आफताब हो जाता है।
देहरादून से आए कवि सुबोध बाजपेयी ने सुनाया
तुम्हारे प्रीति का पंछी किनारे ठांव तक आए।
महावर नाम का मेरे तुम्हारे पांव तक जाए।
हमारे गांव बारिश हो तुम्हारे गांव गर सूखा,
हमारे गांव का पानी तुम्हारे गांव तक जाए।
सीतापुर से कवि केदारनाथ शुक्ल ने सुनाया
सत्ता सुख के हित बदले आचार विचार नहीं होते।
तो आतंकवादियों के पग सीमा पार नहीं होते।
लखीमपुर के कवि विशेष शर्मा ने सुनाया-
शिक्षा के व्यापक प्रचार व प्रसार हेतु,
योजना सरकारी सर्व शिक्षा अभियान है।
लखीमपुर से आई कवयित्री रंजना सिंह हया ने सुनाया
रोज ससुराल में जलती है बहू सुनते हैं,
ये हया अब मुझे शहनाई से डर लगता है।
पीलीभीत से आई रश्मि शुक्ला ने सुनाया
न हिंदू है बुरा कोई, न मुस्लिम है बुरा कोई।
बुराई पे जो उतर आए वो मुजरिम है बड़ा कोई।
संचालन कर रहे कवि श्रीकांत सिंह ने सुनाया
जीवन में मेरे आई तुम बनकर के नव सृष्टि।
मैंने काबू में रखा अपना दिल और दृष्टि।
बेटों ने ज्ञान बिखेरा कुछ मोदी स्टाइल में,
मैं हुआ नोटबंदी सा, तुम लगती हो जीएसटी।
लखनऊ से आए कवि डॉ. शैलेंद्र सिंह ने सुनाया
प्रेमियों संग कहते हैं छल हो गया,
मनचलों के लिए एंटी दल हो गया।
बात सच है मगर बेटियों के लिए,
घर से बाहर निकलना सरल हो गया।
देर रात तक चले कवि सम्मेलन में रामबाबू शुक्ल ने भी काव्यपाठ किया।
रामलीला कमेटी ने किया सम्मानित
खुटार। नगर में चल रहे रामलीला मेले के समापन पर मंगलवार रात मेले के आयोजन में विशेष योगदान के लिए थानाध्यक्ष बिरजाराम, एसआई गुड्डू सिंह, सिपाही उदयभान उपाध्याय, राजकुमार, राजकुमार अत्री, पंकज सिंह, शिवकुमार, रामेंद्र, नेतराम, हरनेक सिंह, मुनेश कुमार, सुनील, सरोज, विनय कुमार, अनूप कुमार, आलोक आदि को मेला संरक्षक विजय शाह जू देव, विधायक चेतराम, मेला कमेटी के अध्यक्ष मानवेंद्र प्रताप सिंह ने सम्मान पत्र और उपहार प्रदान किए। मेला संरक्षक ने सभी का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed