फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   बर्दाश्त नहीं करेंगे विदेशी आक्रांता: अनुज

बर्दाश्त नहीं करेंगे विदेशी आक्रांता: अनुज

Sun, 15 Oct 2017 07:18 PM IST
Updated Sun, 15 Oct 2017 07:18 PM IST
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं करेंगे विदेशी आक्रांता: अनुज
शाहजहांपुर। मिलन मैरिज लॉन में चल रहे विश्व हिंदू परिषद के दो दिवसीय अभ्यास वर्ग का रविवार को समापन हो गया। अंतिम सत्र को संबोधित करते हुए बजरंग दल के प्रांत संयोजक अनुज कुमार सिंह ने कहा कि दल अपने पराक्रम से देश को गोहत्या, लविंग जेहाद से मुक्त कराकर नए राष्ट्र का निर्माण करेगा। हिंदू समाज विदेशी आक्रांताओं को बर्दाश्त नहीं करेगा।
विज्ञापन

प्रांत मंत्री राजीव सिंह ने कहा कि देश के हालात देखते हुए हर घर में बजरंगी तैयार किए जाने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं का आह्वान किया कि देश और धर्म की रक्षा के लिए वह बजरंग दल की सदस्यता ग्रहण करें। जिला मंत्री राजेश अवस्थी के संचालन में हुए कार्यक्रम में वर्तमान जिला कार्यकर्ता अभ्यास वर्ग में विभाग उपाध्यक्ष ऋषिपाल सिंह, विभाग सहमंत्री राज कुमार सिंह, जिला कार्याध्यक्ष कृष्ण कुमार सक्सेना, विभाग संयोजक विपिन शुक्ला आदि ने भी विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर राहुल पाठक, प्रियंक पांडेय, सतेंद्र कुमार, अरुण वाजपेयी, राघवेंद्र शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed