फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 objections were received regarding the proposed circle rates, which were resolved in the presence of the District Magistrate.

Shahjahanpur News: प्रस्तावित सर्किल रेट पर आईं 18 आपत्तियां, डीएम की मौजूदगी में निस्तारण

Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:37 PM IST
विज्ञापन
18 objections were received regarding the proposed circle rates, which were resolved in the presence of the District Magistrate.
शाहजहांपुर। शहर में 12 कॉलोनियों के प्रस्तावित सर्किल रेट पर कुल 18 आपत्तियां आईं। एडीएम एफआर अरविंद कुमार, सहायक महानिरीक्षक निबंधन दिनेश चंद्र ने कॉलोनियों का सर्वे किया। बृहस्पतिवार को डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में कलक्ट्रेट सभागार में आपत्तियों का निस्तारण किया गया। एक जनवरी से नए सर्किल रेट प्रभावी हो जाएंगे।
विज्ञापन

उप्र स्टांप (संपत्ति का मूल्यांकन) द्वितीय संशोधन नियमावली 2013 के नियमों के तहत जनपद में संपत्ति मूल्यांकन सूची को पांच जनवरी 2024 से लागू किया गया था। द्वितीय संशोधन के तहत पुनरीक्षण करते हुए आगामी प्रभावी होने वाली वार्षिक मूल्यांकन सूची को अनंतिम रूप से आम जनता के देखने के लिए प्रकाशन कर दिया गया था।
विज्ञापन

प्रस्तावित दरों की प्रतियां एडीएम एफआर, सभी एसडीएम, तहसीलदारों और उपनिबंधकों के कार्यालय में उपलब्ध कराई गईं थी। प्रस्तावित दरों के संबंध में जनसामान्य से आपत्तियां प्राप्त किए जाने के लिए प्रचार-प्रसार किया गया था। आपत्तियां दर्ज कराने की अंतिम तिथि 21 नवंबर निर्धारित की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी मूल्यांकन सूची के वार्षिक पुनरीक्षण के संबंध में डीएम की अध्यक्षता में विचार विमर्श किया गया। प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण आपत्तिकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। कुछ के रेट कम किए गए। आपत्तियों के निस्तारण के बाद नई सूची को तैयार की गई। यह एक जनवरी 2026 से प्रभावी होगी।

--
इन कॉलोनियों से आई आपत्तियां
विपिन एन्क्लेव कॉलोनी, श्रीजी एन्क्लेव कॉलोनी, श्याम वाटिका कॉलोनी, गुलमोहर पार्क, सिटी एन्क्लेव, राम वाटिका कॉलोनी, मेघा सिटी कॉलोनी, रायल स्टेट कॉलोनी, सिटी पार्क, मॉडल टाउन कॉलोनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed