फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   18 mm rainfall occurred, 13 years old record broken in the month of August

Shahjahanpur News: 18 मिलीमीटर हुई बारिश, अगस्त माह में 13 साल का टूटा रिकाॅर्ड

Mon, 01 Sep 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
18 mm rainfall occurred, 13 years old record broken in the month of August
कचहरी से ओवरब्रिज मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद
शाहजहांपुर। गरज और चमक के साथ रविवार देर रात बारिश हुई और सामान्य से तेज हवा चलने से अधिकतम और न्यूनतम तापमान गिर गया। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3.6 डिग्री सेल्सियस का अंतर रह गया। गन्ना शोध संस्थान के मुताबिक वायुदाब गिरा हुआ है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने का अनुमान है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि रविवार रात गरज और चमक के साथ 18 मिलीमीटर बारिश हुई। 22 से 25 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। सोमवार को अधिकतम तापमान 27.6 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार को अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। अधिकतम तापमान में चार डिग्री और न्यूनतम तापमान में 2.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। डॉ. मनमोहन के मुताबिक वायुदाब 19 मिलीबार गिरा हुआ है। पूर्वी हवा चल रही है। आर्द्रता 90 फीसदी है। इससे वातावरण में नमी बनी हुई है। अगले 24 घंटे में भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
अगस्त में हुई 429 मिमी बारिश
इस वर्ष जून, जुलाई, अगस्त में 676 मिलीमीटर बारिश हुई है। हालांकि 800 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। इस वर्ष केवल अगस्त में 429 मिमी बारिश हुई है। 2012 में 479 मिलीमीटर तो 2018 में 324 मिमी बारिश हुई। 2024 में 213 मिमी बारिश हुई। इस बीच के शेष वर्षों में औसत से कम बारिश हुई थी। आमतौर पर अगस्त महीने में 185 मिमी बारिश होती है।
--
सड़कों पर हुआ जलभराव और कीचड़
रविवार रात तेज बारिश हुई। इससे मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक जलभराव हो गया। रात में राहगीर कम होने की वजह से लोगों को परेशानी कम हुई। बारिश होने का असर दिन भी दिखाई दिया। सड़कों पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ हो गया। इसकी वजह से राहगीरों को निकलने में परेशानी हुई। मोहल्लों और गलियों में कीचड़ का जैसे हालात रहे।

--
खिरनीबाग मैदान के सामने सड़क धंसी
बारिश की वजह से खिरनीबाग मैदान के सामने मुख्य सड़क धंस गई। काफी गहरा गड्ढा हो गया। रात में बारिश होने की वजह से यातायात कम रहा जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ। गड्ढा काफी गहरा हो गया था। सुबह नगर निगम की टीम गड्ढे की मरम्मत करने पहुंची। बताया जा रहा है कि सीवर लाइन धंसने की वजह से गड्ढा हो गया। गड्ढे के चारों तरफ बैरिकेडिंग लगा दी गई है।

कचहरी से ओवरब्रिज मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कचहरी से ओवरब्रिज मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कचहरी से ओवरब्रिज मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

कचहरी से ओवरब्रिज मार्ग पर भरा बारिश का पानी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed