फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   176 AEROs will hear the notices at 64 centers.

Shahjahanpur News: 64 सेंटरों पर 176 एईआरओ करेंगे नोटिस पर सुनवाई

Sun, 18 Jan 2026 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jan 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
176 AEROs will hear the notices at 64 centers.
शाहजहांपुर। विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में नो मैपिंग मतदाताओं की सुनाई 21 जनवरी से होगी। जिले में 64 सेंटर सुनवाई के लिए बनाए गए हैं। इसमें 176 सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) की तैनाती की गई है। इसमें सभी तहसीलों के एसडीएम शामिल हैं। एईआरओ तहसील, ब्लॉक, नगर निगम और नगर पालिका में बैठकर मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन

नो मैपिंग में पूरे जनपद में करीब 1.69 लाख मतदाता हैं। ये वे मतदाता हैं जिनका 2003 की सूची के माध्यम से फाॅर्म नहीं भरा गया है। इसमें गलतियां हैं। इनको सुधारने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। 21 जनवरी से नोटिस पर सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन

अगर 2003 की सूची में नाम नहीं है तो चुनाव आयोग ने 12 विकल्प दिए हैं। इसमें एक भी विकल्प को दिखाकर मतदाता सूची में नाम शामिल करा सकेंगे। 21 जनवरी से छह फरवरी तक अभियान चलाया जाएगा। एईआरओ के साथ संबंधित बीएलओ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
आज मतदेय स्थल पर मौजूद रहेंगे बीएलओ
डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह के निर्देश पर छह जनवरी को आलेख्य प्रकाशित मतदाता सूची को रविवार को सभी मतदेय स्थल पर सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक बीएलओ पढ़कर सुनाएंगे। इससे मतदाताओं के सामने कोई भ्रम की स्थिति न रह जाए। सभी बीएलओ अपने मतदेय स्थल पर उपस्थित रहेंगे और मतदाता सूची का निरीक्षण करेंगे।

--
रविवार को सभी मतदेय स्थलों पर बीएलओ सूची पढ़कर सुनाएंगे। इस दौरान कोई दावा या आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है। 21 दिसंबर से एईआरओ नो मैपिंग पर जारी नोटिस पर सुनवाई करेंगे।
- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed