{"_id":"5bfe9578bdec2241b439c364","slug":"171543411064-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुख्य मार्ग पर पलट गया गन्ने से भरा ट्रक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुख्य मार्ग पर पलट गया गन्ने से भरा ट्रक
Updated Wed, 28 Nov 2018 06:47 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य मार्ग पर पलट गया गन्ने से भरा ट्रक
बंडा (शाहजहांपुर)। नगर में स्टेट बैंक के सामने गन्ने से भरा ओवरलोड और ओवरहाइट ट्रक पलट जाने से लोगों ने भाग कर जान बचाई। गनीमत रही कि बड़ा हादसा होने से टल गया।
एआरटीओ और पुलिस की अनदेखी के कारण तमाम सेंटरों ने काफी ऊंचाई तक गन्ना भरने के बाद ट्रक बजाज चीनी मिल पहुंचते हैं। इससे अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती हैं। बुधवार को खुटार क्षेत्र के सेंटर से एक चालक गन्ना लेकर मकसूदापुर जा रहा था। नगर में खुटार रोड पर स्टेट बैंक के सामने अचानक ट्रक पलट गया, जिससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने ट्रक में फंसे चालक सलमान और हेल्पर रिजवान को बाहर निकाला। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। हादसे से कुछ देर पहले ही मौके से बच्चों से भरी बस निकली थी। ब्यूरो
विज्ञापन