फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   सड़क हादसों में किसान की मौत, दंपति सहित पांच घायल

सड़क हादसों में किसान की मौत, दंपति सहित पांच घायल

Tue, 07 Nov 2017 11:25 PM IST
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में किसान की मौत, दंपति सहित पांच घायल
Accident
शाहजहांपुर/निगोही। बीसलपुर रोड पर मंगलवार सुबह पिपरिया उदयभानपुर गांव के पास चौपहिया वाहन की टक्कर से बैलगाड़ी चालक की मौत हो गई। बैलों को भी चोट आई है। उधर, नेशनल हाईवे पर सोमवार रात उचौलिया के पास क्वालिस पलटने से पांच लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

निगोही थाना क्षेत्र के गांव पिपरिया उदयभानपुर निवासी 55 वर्षीय शाकिर खां मंगलवार सुबह गन्ना की छोल करने बैलगाड़ी से खेत पर जा रहे थे। सुबह सात बजे वह बैलगाड़ी लेकर पिपरिया उदयभानपुर बस स्टाप से होते हुए बीसलपुर रोड पर फौजदार के मकान के सामने पहुंचे, इसी दौरान बीसलपुर की ओर से तेज गति से आ रही मारुति गाड़ी ने बैलगाड़ी में पीछे से टक्कर मार दी। इससे बैलगाड़ी सड़क किनारे खड़े पेड़ में जाकर भिड़ गई। शाकिर का सिर भी पेड़ से टकरा गया। इसमें उसे गंभीर चोट आई और कुछ देर बाद उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना में बैलगाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों बैल भी घायल हो गए। पुलिस ने मृतक के भाई मशरूर की ओर से अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। इधर, नेशनल हाईवे पर सोमवार रात लगभग 11 बजे उचौलिया गुरुद्वारा के पास अनियंत्रित क्वालिस सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में देवरिया के थाना कोतवाली क्षेत्र में स्थित न्यू कालोनी निवासी ठेकेदार 38 वर्षीय मोहम्मद असलम खां और उनकी पत्नी नूरजहां, बेटा सुहेल, बिहार के जिला गोपालगंज के थाना विजयपुर के गांव रोहतरी निवासी मेंहदी हसन की 20 वर्षीय बेटी तमन्ना खातून, साकेतनगर देवरिया निवासी 25 वर्षीय अभिषेक राय घायल हो गए। मोहम्मद असलम देवरिया से काशीपुर जा रहे थे।
विज्ञापन


कैसे होगा दोनों बेटियों का निकाह
निगोही। शाकिर खां के पास गुजारा-भत्ता के लिए पांच बीघा जमीन है। इसी जमीन के सहारे वह मजदूरी करके 16 वर्षीय पुत्र नादिर खां, 14 वर्षीय खालिद खां, 20 वर्षीय पुत्री खातून, 18 वर्षीय आयशा का पालन पोषण करता था। बड़ी पुत्री साजिदा इससे बड़े पुत्र फुरकान का तो निकाह हो गया है लेकिन शाकिर की मृत्यु के बाद उसके बच्चों का कैसे पालन पोषण होगा और पुत्री खातून, आईसा का कैसे निकाह होगा, इसको लेकर सब चिंतित दिखाई दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed