{"_id":"5a009bc94f1c1b3c3d8b5c30","slug":"171509989321-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भगवान सालिगराम की हुईं माता तुलसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भगवान सालिगराम की हुईं माता तुलसी
Updated Mon, 06 Nov 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
तुलसी विवाह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। रामनगर कॉलोनी स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर में सोमवार को माता तुलसी का विवाह भगवान शालिग्राम से संपन्न कराया गया। बैंडबाजे के साथ भगवान शालिग्राम की बारात क्षेत्र में निकाली गई, जिसका श्रद्धालुओं ने जोरदार स्वागत किया।
बारात के लिए रामनगर कॉलोनी को बिजली की झालरों से सजाया गया था। महिलाओं ने भगवान शालिग्राम का आरती उतार कर और पुष्प, मिष्ठान अर्पित कर स्वागत किया। वर पक्ष का नेतृत्व लाजपत बत्रा ने और वधु पक्ष का नेतृत्व सुभाष अरोड़ा ने किया। बारात में दिनेश गोगिया, आशु मिश्रा आदि भजन गाते हुए चल रहे थे। ढोल बाजे पर महिलाएं, युवा खूब थिरक रहे थे। नाचते, झूमते बारातियों का स्वागत जगह-जगह किया गया। पंजाबी महासभा ने गुरुद्वारा के समक्ष बारात का स्वागत करते हुए प्रसाद बांटा। बारात के भ्रमण के बाद मंदिर परिसर में पंडित रजनीश अवस्थी ने भगवान शालिग्राम और माता तुलसी का विवाह संपन्न कराया। इसके बाद सभी श्रद्धालुओं ने भंडारा में प्रसाद छका।