{"_id":"59e4b4174f1c1bd0538b7d58","slug":"171508160535-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीपीयू ठप होने से थमा बिजली बिलों का भुगतान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीपीयू ठप होने से थमा बिजली बिलों का भुगतान
Updated Mon, 16 Oct 2017 06:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। एक ओर पावर कॉरपोरेशन के उच्चाधिकारी बिजली बिलों की बकाया वसूली का ग्राफ बढ़ाने के लिए ओटीएस स्कीम और चेकिंग अभियान चलाते हैं, वहीं ककरा कलां के सब स्टेशन पर विभागीय सर्वर से जुड़ा सीपीयू फेल हो जाने से बीते एक सप्ताह से बिजली बिल जमा करने का काम ठप है।
उपभोक्ताओं के बिल जमा करने के लिए शहर के 33 केवी क्षमता वालेे सभी सातों उपकेेंद्रों पर कैश काउंटर खोलेे गए हैं। इसके अतिरिक्त बहादुरगंज और सदर तहसील में स्पॉट बिलिंग सेंटर संचालित होने के साथ बिल जमा करने को दो मोबाइल कैश वैन भी शहर में विभिन्न स्थानों पर ठहराव लेती हैं। इसके बावजूद उपभोक्ताओें की दिक्कत यह है कि नजदीकी सब स्टेशन के अलावा अन्य किसी काउंटर पर बिजली देय जमा करने पर अगले माहह के बिल में भुगतान की गई धनराशि जोड़ दी जाती है। इसीलिए ककरा सब स्टेशन से जुड़े उपभोक्ता गत एक सप्ताह से वहां की दौड़ लगाने के बावजूद निराश लौट रहे हैं। अधिशासी अभियंता विवेक पटेल ने बताया कि ककरा सब स्टेशन के सीपीयू का नया कोड हासिल करने के लिए लखनऊ शक्ति भवन मुख्यालय के आईटी अनुभाग प्रभारी से बात हो चुकी है और कोड मिलते ही बिल जमा करने का काम शुरू करा दिया जाएगा।