फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   17000 houses marked in survey, building and water tax will be charged

सर्वे में 17000 घर चिह्नित, वसूला जाएगा भवन व जल कर

Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 01:55 AM IST
विज्ञापन
17000 houses marked in survey, building and water tax will be charged
शाहजहांपुर। नगर निगम की सीमा में जिन संपत्तियों पर अभी तक कोई भी कर नहीं लगता था, उन सभी को टैक्स के दायरे में लाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम की ओर से सर्वे कराया जा रहा है, जिसमें अब तक 17000 संपत्तियों को चिह्नित किया गया है, जिनसे गृह व जलकर की वसूली की जाएगी। अब तक करीब 14000 नए भवनों का बिल (मांग पत्र नोटिस) जनरेट किया जा चुका है।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने बताया कि नगर निगम की ओर से महानगर के 117 मोहल्लों में सर्वे कराया जाना है। इसमें से 54 का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है। 23 मोहल्लों का सर्वे बाकी है, जोकि जल्द पूरा होने की संभावना है। अब तक 14 हजार भवनों का बिल जनरेट किया जा चुका है। 3500 भवन स्वामियों को प्राप्त भी कराए जा चुके हैं और उनके चार लाख रुपये की वसूली हो चुकी है। सितंबर के अंत तक सभी नए संपत्तियों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा। इसके साथ ही नोटिस वितरित कर दिए जाएंगे। इससे नगर निगम की सीमा में आने वाली उन सभी संपत्तियों से टैक्स में दायरे में लाया जा सके, जिन पर अभी तक टैक्स नहीं लगा था।
विज्ञापन

नगर निगम की संपत्तियों के किरायेदारों पर 40 लाख बकाया
नगर निगम की ओर से दुकानों और भूखंडों पर किराये दिया जाता है। शहर में ऐसी 2471 संपत्तियां हैं, जिनको किराये पर दिया गया है। इनमें से हजारों किरायेदारों ने पिछले छह महीने से किराया ही जमा नहीं किया है। जिन पर करीब 40 लाख रुपये का बकाया है। नगर निगम इन किरायेदारों से अपनी संपत्तियों को खाली कराने के साथ ही आवंटन निरस्त करने की तैयारी में है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी आरती सिंह ने कहा कि अगर एक महीने के अंदर किराया जमा नहीं किया जाता, तो उन संपत्तियों को खाली कराने के साथ ही आवंटन निरस्त कर किसी और को आवंटित कर कर दिया जाएगा। इसलिए किरायेदार से अपील की जाती है कि वह एक माह के अंदर किराया जमा कर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed