{"_id":"6a3ae6a9e5de7cba240abfa0","slug":"170-objections-received-regarding-the-redeployment-of-surplus-teachers-these-will-now-be-examined-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-176984-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: सरप्लस शिक्षकों के समायोजन में 170 आपत्तियां आईं, अब परीक्षण होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: सरप्लस शिक्षकों के समायोजन में 170 आपत्तियां आईं, अब परीक्षण होगा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वरिष्ठ शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया ने तेजी पकड़ ली है। एनआईसी पर जारी सूची के बाद सोमवार तक कुल 170 आपत्तियां बीएसए कार्यालय में जमा की गईं। इन आपत्तियों का परीक्षण करने के बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
परिषद के 2716 विद्यालयों में सरप्लस शिक्षकों के समायोजन की प्रक्रिया चल रही है। बीएसए कार्यालय से उच्च प्राथमिक स्कूल के 198 व 69 प्राथमिक स्कूलों के सरप्लस शिक्षकों को चिह्नित करने के बाद उनकी सूची तैयार की गई थी। सूची को एनआईसी की वेबसाइट पर डालते हुए 22 जून तक आपत्तियां मांगी गईं।
इस बीच शिक्षक संगठनों ने समायोजन में भेदभाव का आरोप लगाया। सोमवार तक 170 शिक्षकों ने अपनी आपत्तियां कार्यालय में जमा कीं। विभाग ने आपत्तियों का परीक्षण शुरू करा दिया है। बीएसए जयशंकर श्रीवास्तव ने बताया कि सभी आपत्तियों की बारीकी से जांच की जाएगी। उसके बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।