{"_id":"62e0469119bf9d63371edaf1","slug":"17-great-donors-donated-blood-shahjahanpur-news-bly4926072107","type":"story","status":"publish","title_hn":"कारगिल विजय दिवस पर महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कारगिल विजय दिवस पर महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
रक्तदान करने वालों को प्रमाण पत्र देते सीएमओ डॉ.एसपी गौतम । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रोटरी क्लब के सहयोग से मंगलवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 17 महादानियों ने रक्तदान कर दूसरों की जिंदगी बचाने का संकल्प लिया। रक्तदान करने वालों को सीएमओ डॉ. एसपी गौतम ने प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
टाउन हाल स्थित एचडीएफसी बैंक में दोपहर एक बजे शिविर का आयोजन किया। शिविर में महादानियों ने उत्साह दिखाते हुए रक्तदान किया। मुख्य अतिथि सीएमओ डॉ. एसपी गौतम भी शिविर में पहुंचे। उन्होंने रक्तदान करने वालों का उत्साह बढ़ाते हुए प्रमाणपत्र दिया। सीएमओ ने रक्तदान के फायदे गिनाते हुए कहा कि खून का कोई दूसरा विकल्प नहीं है। इसकी जरूरत को बस दान के माध्यम से ही पूरा किया जा सकता है। स्वैच्छिक रक्तदान करने के लिए सभी को आगे आना चाहिए, जिससे जरूरतमंद की मदद हो सके।
शिविर में रोटरी क्लब के अध्यक्ष डॉ. समीर सक्सेना, सचिव अजय शर्मा, संयोजक डॉ. गौरव कौशल, सदस्य अतुल सक्सेना के अलावा राजकीय मेडिकल कॉलेज के ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. शबाहत की निगरानी में छाया सक्सेना, महेंद्र त्रिपाठी, डॉ. शाहबाज का सहयोग रहा।
विज्ञापन
रक्तदान करने से किसी तरह की कोई कमजोरी नहीं आती है। 18 से 65 साल तक की आयु का व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। स्वस्थ महसूस करने वाला व्यक्ति रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से शरीर स्वस्थ बनता है। 24 घंटे के भीतर ही रक्तदान किया खून दोबारा से बन जाता है। -डॉ. गौरव कौशल, संयोजक, रोटरी क्लब
इन्होंने किया रक्तदान
एचडीएफसी के शाखा प्रबंधक विवेक अग्रवाल, सुधांशु त्रिपाठी, दीपक कुमार, अक्षत शर्मा, अभिनय कुमार गुप्ता, राघवेंद्र सिंह, नीलेश शर्मा, आशीष कुमार श्रीमाली, विजित सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, प्रशांत शर्मा, अभिषेक पाल, शोभित कुमार, राहुल गौतम, प्रशांत अवस्थी, हरप्रीत सिंह और अभय कुमार।

शाहजहांपुर में अमर उजाला की ओर से लगा रक्त दान शिविर में रक्तदान करते एचडीएफसी बैंक के कर्मचारी ।- फोटो : SHAHJAHANPUR