फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   17.43 million ballots will

17.43 लाख लोग करेंगे मताधिकार का इस्तेमाल

Sat, 26 Sep 2015 08:51 PM IST
शाहजहांपुर।
शाहजहांपुर। Updated Sat, 26 Sep 2015 08:51 PM IST
विज्ञापन
17.43 million ballots will
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 15 विकास खंडों के 17 लाख 43 हजार 929 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। प्रशासन ने चार चरणों में होने वाले मतदान के लिए 1436 पोलिंग सेंटर और 2709 पोलिंग बूथ बनाने की तैयारी की है। मतदान के दौरान निष्पक्षता और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिले को 15 जोन और 206 सेक्टरों में बांटा गया है। डीएम शुभ्रा सक्सेना ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए चुनाव के लिए प्रशासन स्तर से की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक को जोन मानते हुए वहां जोनल मजिस्ट्रेटों की नियुक्ति की गई है और उनकी सहायता के लिए 206 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जोनल मजिस्ट्रेट के दायित्यों की निगरानी के लिए सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए जाएंगे। इसी तरह पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए हर ब्लॉक में एक स्कूल चिन्हित किया गया है। उन्हीं स्कूलों में स्ट्रांग रूम बनाए जा रहे हैं। निर्वाचन कार्मिकों की टीमें इन्हीं स्कूलों से पोलिंग बूथों को रवाना होंगी और मतदान के बाद मतपेटिकाएं स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रखवाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले में उपलब्ध पुलिस-पीएसी बल की तैनाती की जाएगी और इसके लिए बाहर से फोर्स नहीं मंगाया जा रहा है। किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए शस्त्र लाइसेंस जमा करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है। प्रशासन की उन इलाकों और लोगों पर भी नजर है जो कच्ची शराब के धंधे में लिप्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



यह रहीं चरण वार मतदान
की प्रशासनिक तैयारियां

पहला चरण
पहले चरण में नौ अक्तूबर को सिंधौली, बंडा, खुटार और पुवायां ब्लॉक में होने वाले मतदान में 305 ग्राम पंचायतों के 452623 मतदाता जिला पंचायत के 12, क्षेत्र पंचायत के 314 और ग्राम पंचायत के 3639 वार्डों के लिए वोट डालेंगे। इसके लिए चारों विकास खंडों में 394 पोलिंग स्टेशन और 738 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे।

दूसरा चरण
13 अक्तूबर को दूसरे चरण के मतदान में मदनापुर, ददरौल, कांट और भावलखेड़ा ब्लॉक के 507240 मतदाता 419 मतदान केंद्रों के 768 बूथों पर मतदान करके जिला पंचायत के 13, क्षेत्र पंचायत के 346 और ग्राम पंचायत के 3685 वार्ड सदस्यों के भाग्य का फैसला करेंगे।

तीसरा चरण
17 अक्तूबर को तीसरे चरण के मतदान में खुदागंज, जैतीपुर, निगोही और तिलार ब्लॉक के 430263 मतदाता 339 मतदान केंद्रों के 650 बूथों पर जिला पंचायत के 13, क्षेत्र पंचायत के 294 और ग्राम पंचायत 3339 वार्ड सदस्यों के लिए वोट डालेंगे।



चौथे चरण
29 अक्तूबर को जलालाबाद, मिर्जापुर और कलान ब्लॉक के 353783 मतदाता जिला पंचायत के 10, क्षेत्र पंचायत के 251 और ग्राम पंचायत 2408 वार्ड सदस्यों के चुनाव को मतदान करेंगे। इसके लिए तीनों विकास खंडों में 284 मतदान केंद्र और 553 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed