{"_id":"5b216a4d4f1c1b5d748b4b6c","slug":"161528916557-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओडीएफ के लिए शुरू होगी 15 दिन 15 ब्लॉक मुहिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओडीएफ के लिए शुरू होगी 15 दिन 15 ब्लॉक मुहिम
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ओडीएफ के लिए शुरू होगी 15 दिन 15 ब्लॉक मुहिम
प्रतिदिन ओडीएफ गांवों में सत्यापन को जुटेंगे अधिकारी
जिले को 15 अगस्त तक ओडीएफ घोषित करने के लिए मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर।
जिले को खुले में शौच मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान के तहत पूरा प्रशासनिक अमला जुटेगा। इसके लिए 15 दिन 15 ब्लॉक मुहिम शुरू की जाएगी। एसके लिए कार्य योजना लगभग तय कर ली गई है। जिले को 15 अगस्त तक खुले में शौच मुक्त करने के लिए यह अभियान चलेगा। अभियान के दौरान अधिकारी गांव-गांव जाकर शौचालय निर्माण की जानकारी लेंगे।
जिले को 15 अगस्त तक ओडीएफ घोषित करने का लक्ष्य रखा गया है। प्रशासनिक मशीनरी इसमें जुटी हुई है। हालांकि, कई गांवों में ऐसी स्थिति है कि शौचालय निर्माण के लिए धनराशि बैंक खातों में भेज दिए जाने के बाद भी तमाम लाभार्थियों ने अब तक शौचालयों का निर्माण नहीं कराया है। ऐसे में 15 अगस्त तक जिले को ओडीएफ बनाना प्रशासन के लिए किसी चुनौती से कम नहीं होगा। इससे निपटने के लिए डीएम अमृत त्रिपाठी ने 15 दिन 15 ब्लॉक मुहिम शुरू करने का निर्णय लिया है। जिले के अधिकारी मुहिम के दौरान प्रतिदिन एक ब्लॉक का भ्रमण करेंगे। गांव-गांव जाकर अधिकारियो की टीमें शौचालय निर्माण का सत्यापन करेगी। इसके बाद जिन लोगों ने धनराशि मिलने के बाद भी शौचालयों का निर्माण नहीं कराया है उनसे निर्माण कराया जाएगा।
---------
शौचालय निर्माण न कराने वालों पर होगी कार्रवाई
शौचालय निर्माण के लिए धनराशि खातों में भेजे जाने के बाद भी जिन लाभार्थियों ने अब तक शौचालय का निर्माण नहीं कराया है और धनराशि भी बैंक खाते से निकाल ली गई, ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन की मंशा है कि तय समय में जिले के सभी गांवों को खुले में शौच मुक्त कर दिया जाए। इसके लिए गांव-गांव लोगों को शौचालय निर्माण के लिए प्रेरित भी किया जाएगा।