{"_id":"5b183bf14f1c1ba66e8b693d","slug":"161528314865-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डायट के छात्र छात्राओं ने सड़क जाम कर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डायट के छात्र छात्राओं ने सड़क जाम कर किया हंगामा
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,शाहजहांपुर
Updated Thu, 07 Jun 2018 01:59 AM IST
विज्ञापन
student
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान के छात्र-छात्राओं ने टीचरों के तबादलों से पढ़ाई में आने वाली मुश्किल को लेकर बरेली मोड़ चौराहे पर जाम लगा दिया। जाम खुलवाने पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अफसरों से उनकी नोकझोंक भी हुई। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट एवं सीओ सिटी के आश्वासन पर माने।
सहायक अध्यापक इंद्रपाल सिंह, अरुण गुप्ता, रिपुदमन सिंह, विश्वास त्रिपाठी, हिमांचल शर्मा, कमलेश कुमार, रामआसरे वर्मा एवं रामसिंह को विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से संबद्ध करके जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान में अध्यापन कार्य दिया गया था। इन्हें पुन: अपने-अपने विद्यालयों में रिलीव कर दिया गया। इस पर डीएलएड 2017-18 बैच एवं बीटीसी 2015 बैच के विद्यार्थियों ने बरेली मोड़ चौराहे पर आकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि बीच सत्र में शिक्षकों का स्थानांतरण किए जाने से उनकी पढ़ाई प्रभावित हो जाएगी। इस संबंध में पहले भी प्रशासनिक अफसरों को अवगत कराया गया था। अब तक कोई कार्रवाई नहीं की। जाम की सूचना पर इंस्पेक्टर कोतवाली चौक राजकुमार तिवारी व अजीजगंज चौकी प्रभारी प्रदीप सहरावत मय फोर्स के मौके पर आ गए। उन्होंने छात्रों को समझाने का प्रयास किया। वे मानने को तैयार नहीं हुए। तब पुलिस ने आला अफसरों को मामले की जानकारी दी। सूचना पर सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी सुमित शुक्ला मौके पर आ गए। जाम खुलवाने को लेकर छात्रों की अफसरों से जमकर नोकझोंक हो गई। बाद में अफसरों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन देकर दो घंटे बाद जाम खुलवा दिया। जाम लगाने वालों में दीपक, आकाश मिश्रा, जितेश, रतन, आदित्य, कीरत, अनुज, सौरभ, अर्जित, विनीत, गुरजीत कौर, दीपिका समेत सैकड़ों छात्र शामिल रहे।
जाम में घंटों जूझते रहे लोग
छात्रों ने पूर्वाह्न 11 बजे बरेली मोड़ चौराहे पर जाम लगा दिया था। इसके चलते बरेली, हरदोई, फर्रुखाबाद एवं शहर के अंदर से आने वाली रोड पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। इसमें कई एंबुलेंस एवं रोडवेज बसें भी फंस गई। जब दो घंटों बाद छात्र रोड से हटे तो भी पुलिस को जाम खुलवाने में भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा। तब जाकर यातायात सामान्य हो पाया।
विज्ञापन
अध्यापकों के स्थानान्तरण के संबंध में मंगलवार को छात्रों से वार्ता हुई थी, उन्हें कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था। इसके बावजूद छात्रों ने जाम लगा दिया। मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
- अतुल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट, शाहजहांपुर।