फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   ....तो धरना स्थल पर ही मनेगी किसानों की दीपावली

....तो धरना स्थल पर ही मनेगी किसानों की दीपावली

Wed, 18 Oct 2017 05:46 PM IST
Updated Wed, 18 Oct 2017 05:46 PM IST
विज्ञापन
....तो धरना स्थल पर ही मनेगी किसानों की दीपावली
पुवायां (शाहजहांपुर)। भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पदाधिकारियों और एसडीएम मोइन उल इस्लाम, सीओ मंगल सिंह रावत के बीच हुई वार्ता विफल हो जाने के बाद यूनियन कार्यकर्ताओं ने आरपार की लड़ाई का एलान करते हुए कहा कि अब वे लोग दीपावली धरना स्थल पर ही मनाएंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि किसानों की 13 सूत्री मांगों को लेकर भाकिमयू के कार्यकर्ता एसडीएम कार्यालय के पास 11 अक्तूबर से धरने पर बैठे हैं। मंगलवार शाम एसडीएम, सीओ और तहसीलदार धरना स्थल पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकल सका। यूनियन के जिला प्रभारी मैकूलाल ने किसानों को बताया कि अधिकारी एक भी समस्या का निस्तारण कराए बिना ही धरना प्रदर्शन समाप्त कराना चाहते थे। सीओ और तहसीलदार धमकी देकर धरना समाप्त करने को कह रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान दीपावली धरना स्थल पर मनाएंगे और दीपावली के बाद चक्का जाम, आमरण अनशन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

धरना स्थल पर किसानों ने समस्याओं का निस्तारण कराने में रुचि नहीं लेने पर अधिकारियों की आलोचना की। बुधवार को धरना स्थल पर कल्याण सिंह, भारत सिंह यादव सहित तमाम किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed