{"_id":"59d626844f1c1bb0538b5d59","slug":"161507206788-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेंडरों को जारी होंगे आईकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेंडरों को जारी होंगे आईकार्ड
Updated Thu, 05 Oct 2017 06:03 PM IST
विज्ञापन
शाहजहांपुर। स्टेशन सुधार समिति की बैठक में वेंडरों को आईकार्ड जारी करने व स्टेशन पर दूसरा ओवर ब्रिज बनवाए जाने सहित कई महत्वपूर्ण निर्णयों का प्रस्ताव पास किया गया। इसमें स्टेशन अधीक्षक ओमशिव अवस्थी ने कहा कि जिन वेंडरो के पास आई कार्ड नहीं होंगे। पास किए गए प्रस्ताव की एक कॉपी मंडल कार्यालय मुरादाबाद भेजी गई है।
रेलवे स्टेशन परिसर में बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में शुरू हुई बैठक दोपहर दो बजे तक चली। इसमें सबसे पहला मुद्दा अवैध वेंडरों का उठाया गया। स्टेशन अधीक्षक ने कहा कि अपने यहां 55 बेंडर हैं। इन सभी को आईकार्ड जारी किए जाएंगे, जिस पर स्टेशन अधीक्षक, आरपीएफ कंपनी कमांडर और वाणिज्य निरीक्षक के हस्ताक्षर रहेंगे। तीनों अधिकारियों के संयुक्त हस्ताक्षर से जारी होने वाले आईकार्ड ही मान्य होंगेे। यदि किसी भी कार्ड पर एक भी अधिकारी का हस्ताक्षर नहीं मिला तो उसे अवैध माना जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बैठक में ओवरब्रिज पर गल चुकी जाली को हटाकर नई जाली लगाकर पूरा एरिया कवर किया जाएगा और यार्ड का पानी निकालने के लिए पटरी किनारे बने नाले की सफाई का काम कराने और दूसरा ओवरब्रिज बनवाने, खुली नाली पर पत्थर बनवाने, प्लेटफार्म पर पड़ी निर्माण सामग्री को हटवाने, चेकिंग अभियान व साफ-सफाई अभियान, प्लेटफार्म नंबर एक, तीन चार के अंतिम छोर तक लाइट व्यवस्था ठीक करने का प्रस्ताव प्रस्ताव पास किया गया।
बैठक में स्टेशन अधीक्षक के साथ ही आरपीएफ प्रभारी सुरेंद्र प्रताप सिंह, वाणिज्य निरीक्षक एमके सिंह, स्वास्थ्य निरीक्षक त्रिलोक सिंह, बुकिंग से इकबाल, आरपी सिंह, रनवीर सिंह आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
मुंबई हादसे को रखा ध्यान मेें
मुबई में रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज पर हुए हादसे से सबक लेते हुए स्टेशन सुधार समिति ने तय किया कि यहां पर फुट ओवर ब्रिज पर साढ़े बारह हजार यात्री निकलते हैं। ऐसे में कहीं यहां पर भी हादसा न हो जाए, इसलिए दूसरे नए फुट ओवरब्रिज के निर्माण का प्रस्ताव पास किया गया।