{"_id":"59c7f8af4f1c1b9c688b647b","slug":"161506277551-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे के लिए ब्लॉक रहा स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर तीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे के लिए ब्लॉक रहा स्टेशन का प्लेटफार्म नंबर तीन
Updated Mon, 25 Sep 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर।
रेलवे स्टेशन पर रविवार को प्लेटफार्म नंबर तीन की पटरी में दरार आने की वजह से दो घंटे का वेल्डिंग ब्लॉक लेना पड़ा। इस दौरान रेलगाड़ियों का ठहराव दूसरे प्लेटफार्म पर कराया गया। दो घंटे के ब्लॉक के दौरान पटरी को ठीक किया जा सका। प्लेटफार्म नगर तीन पर एक सप्ताह में लगातार यह दूसरा वेल्डिंग ब्लॉक था।
उत्तर रेलवे की ओर से रेल के सभी रूटों पर मरम्मत का काम कराया जा रहा है। लूजिंग प्वाइंटर पर विशेष फोकस है। रविवार को रोज की तरह की प्लेटफार्म नगर तीन से रेलगाड़ियां गुजरी रही थीं। इसी दौरान पता लगा कि पटरी में दरार आ गई है। इसके बाद तकनीकी दल ने 11:13 बजे यहां मरम्मत के लिए ब्लॉक लिया। वेल्डिंग के जरिए 13:10 बजे पटरी को दुरुस्त किया गया। ब्लॉक के दौरान आने वाली रेलगाड़ियों का ठहराव प्लेटफार्म नंबर तीन पर नहीं किया गया। वेल्डिंग ब्लॉक खत्म होने के बाद पटरी से पहले दो मालगाड़ियों को गुजारा गया। इसके बाद यात्री गाड़ियों का प्लेटफार्म नगर तीन पर ठहराव शुरू हो सका। स्टेशन अधीक्षक ओएस अवस्थी के मुताबिक रेल पटरियों की मरम्मत नियमित होती है। संरक्ष पर विशेष फोकस किया जा रहा है।