{"_id":"59a966724f1c1b1b278b4d8a","slug":"161504274034-shahjahanpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लेड के तार की बाढ़ हटाने को आमरण अनशन पर बैठे संतोषदास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लेड के तार की बाढ़ हटाने को आमरण अनशन पर बैठे संतोषदास
Updated Fri, 01 Sep 2017 07:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली/बंडा (शाहजहांपुर)। खेतों में ब्लेड के तार की बाड़ पर रोक लगवाने की मांग को लेकर गांव नवदिया बंकी के देवस्थान के पुजारी संतोषदास अपनी कुटी में शुक्रवार से आमरण अनशन पर बैठ गए। पुजारी ने कहा कि रोक का आदेश जारी नहीं होने तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे।
क्षेत्र में ब्लेड वाले तारों से हो रही गोवंशीय पशुओं की मौत चिंता का विषय है। एक पखवाड़ा पूर्व ब्लेड के तार की बाड़ पर रोक लगाने की मांग को लेकर गांव नभीची में कई युवक पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। उन्हें बमुश्किल मना कर उतारा गया था। अब नवदिया बंकी में पुजारी संतोषदास आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। बाबा ने क्षेत्र भर में पर्चे वितरित कराकर लोगों से अनशन में सहयोग देने की अपील की है ।
बाबा के आमरण अनशन पर बैठने की जानकारी पाकर आसपास के कई गांवों के लोग कुटी पर पहुंचे और बाबा की मांग को जायज बताते हुए कहा कि उनके गो सेवा को लेकर किए जा रहे आंदोलन को पूरा सहयोग दिया जाएगा। संतोषदास ने कहा कि ब्लेड के तारों की बाड़ पर पाबंदी लगाने का आदेश जारी नहीं होने तक वह अनशन पर बैठे रहेंगे। एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें बाबा के अनशन की जानकारी नहीं है।